फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dabangg 3 salman khan share rajjo sonakshi sinha poster from film

'दबंग 3' से मिसेज चुलबुल पांडे ने स्वैग के साथ की वापसी, सलमान बोले- स्वागत तो कीजिये इनका

Mon, 21 Oct 2019 05:13 PM IST
भावना शर्मा मुंबई डेस्क
मुंबई डेस्क Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
dabangg 3 salman khan share rajjo sonakshi sinha poster from film
sonakshi sinha - फोटो : social media
चुलबुल पांडे और बाली उर्फ़ किच्छा सुदीप का पोस्टर साझा करने के बाद, सलमान खान ने अब सोनाक्षी सिन्हा द्वारा अभिनीत अपने प्यार मिसिज़ चुलबुल पांडे उर्फ़ रज्जो का पोस्टर रिलीज कर दिया है। सलमान खान यानी चुलबुल पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर एक विशेष पोस्टर के साथ उनका लुक साझा किया है जिसमें रज्जो अपने स्वैग वाले अंदाज़ में नज़र आ रही है!
विज्ञापन


वीडियो में, चुलबुल ने अपनी सुपर सेक्सी रज्जो को दर्शकों से मुखातिब करवाया है जिसे वह प्यार से अपनी हबीबी कहते हैं! फ़िल्म से किरदारों के लुक को एक अनोखे तरीके से साझा करने के साथ, दबंग 3 की टीम टीज़र और पोस्टर्स के साथ बखूबी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन


इस स्पेशल पोस्टर में, सोनाक्षी ने अपने स्वैग और पोज़ के साथ एक बार फिर रज्जो के लुक में चार चांद लगा दिए है। रज्जो दबंग फ्रैंचाइज़ी से मजबूत किरदारों में से एक है, जो हर किश्त के बाद अधिक निखर कर सामने आई है और चुलबुल पांडे एवं रज्जो के बीच की केमिस्ट्री बेमिसाल है जो हर बार दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबंग 3 साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और दर्शक अपने पसंदीदा पुलिस अधिकारी चुलबुल 'रॉबिनहुड' पांडे को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, दबंग 3 सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है। यह कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्म होगी।


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed