फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cyberabad Police have registered a case against actor Sachin Joshi and his father JM Joshi

अवैध रूप से गुटखे का ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने पर अभिनेता सचिन जोशी पर केस दर्ज, सोमवार को हुए थे गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2020 10:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 16 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Cyberabad Police have registered a case against actor Sachin Joshi and his father JM Joshi
Sachin Joshi - फोटो : social media

साइबराबाद पुलिस ने अभिनेता सचिन जोशी और उनके पिता जे.एम. जोशी के खिलाफ गुटखा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और मानिकचंद ट्रेडमार्क के अवैध इस्तेमाल को लेकर केस दर्ज किया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने गुटखा बनाकर उसे '7 हिल्स मानिकचंद' नाम से बेचकर ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया है। पुलिस ने ₹1.25 करोड़ की मशीनरी-सामग्री भी जब्त की है।

विज्ञापन


सचिन को हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था। सचिन जोशी फिल्म जगत का जाना माना नाम है। वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर चेहरों में से एक हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2002 की तेलुगु फिल्म Mounamelanoyi से की थी।
विज्ञापन


सचिन जोशी गुटखा किंग जगदीश जोशी के बेटे हैं जिनका नाम सीबीआई की चार साल पहले दायर चार्जशीट में भी शामिल है। सीबीआई की चार्जशीट में कहा गया है कि जगदीश जोशी और माणिकचंद गुटखा चलाने वाले रसिकलाल धारीवाल ने अपने मामले सुलझाने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन जोशी इससे पहले उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 2017 की बैंक नीलामी में विजय माल्या की गोवा स्थित किंगफिशर विला को 73 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed