फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   CWG 2022: bollywood celebs congratulates mirabai chanu for winning first gold in commonwealth games 2022

CWG 2022: पहले गोल्ड की खुशी में झूमा देश, सिनेमा जगत के कलाकारों ने दी मीराबाई चानू को बधाई

Sat, 30 Jul 2022 11:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 30 Jul 2022 11:38 PM IST
सार

मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेलों में नया इतिहास भी रच दिया है। मीराबाई की इस उपलब्धि पर देशभर में खुशी का माहौल है। इस मौके पर खेल जगत से लेकर सिनेमा जगत तक की कई हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं।
 

विज्ञापन
CWG 2022: bollywood celebs congratulates mirabai chanu for winning first gold in commonwealth games 2022
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बर्मिंघम में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला स्वर्ण मिल गया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में 49 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेलों में नया इतिहास भी रच दिया है। मीराबाई की इस उपलब्धि पर देशभर में खुशी का माहौल है। इस मौके पर खेल जगत से लेकर सिनेमा जगत तक की कई हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं। इस मौके पर मनोरंजन जगत के कलाकार भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन

 

इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर मीराबाई चानू को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई हो चैंपियन मीराबाई चानू।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मशहूर गायिका पलक मुच्छल ने भी इस मौके पर मीराबाई चानू को बधाई दी। ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए पहला स्वर्ण। मीराबाई चानू ने महिला 49 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण जीता। आप पर गर्व है मीराबाई चानू। हमें सोना दिलाने के लिए धन्यवाद!


 

विज्ञापन

इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर मीराबाई चानू को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, गोल्डन गर्ल। बधाई हो मीराबाई चानू। आप पर बहुत गर्व है। बधाई हो भारत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed