फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cook Dilip Funny Reply To Director Farah Khan In Front Of Actor Vijay Verma

Farah Khan: एक्टर विजय वर्मा के सामने फराह पर इस शख्स ने कसा तंज, डायरेक्टर का क्या रहा रिएक्शन?

Fri, 16 May 2025 06:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 16 May 2025 06:20 PM IST
सार

फराह खान को अक्सर ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ उनके घर पर कुकिंग वीडियो बनाते हुए देखा जाता है। हाल ही में वह विजय वर्मा के घर पहुंचीं। इस मौके पर उनके साथ एक खास शख्स भी था, जिसने फराह को ऐसा कुछ कहा कि विजय भी हैरान हो गए। 
 

विज्ञापन
Cook Dilip Funny Reply To Director Farah Khan In Front Of Actor Vijay Verma
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

विस्तार

फराह खान डांस कोरियोग्राफी, फिल्म डायरेक्शन करने के अलावा अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। इसमें वह कुकिंग वीडियो बनाती हैं, कई एक्टर्स के घर जाकर कुकिंग वीडियो शूट करती हैं। हाल ही में फराह खान एक्टर विजय वर्मा के घर पहुंचीं। इस मौके पर साथ आए एक शख्स ने फराह पर ऐसा तंज कसा की विजय भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन


कौन है वो शख्स 
विजय वर्मा के सामने फराह खान के कुक दिलीप ने इस नामी डायरेक्टर को कहा, ‘हां आप पैसे दोगे तो मैं भी खरीद लूंगा।’ यह बात दिलीप ने विजय वर्मा का घर देखकर कही। यह बात मजाकिया तंज के तौर पर दिलीप ने कही। फराह खान का कुक दिलीप इन दिनों सोशल मीडिया पर पॉपुलर है, वह अक्सर ही फराह खान की यूट्यूब कुकिंग वीडियो में नजर आता है।  

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Farah Khan: किसने की ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में फराह खान की मिमिक्री, क्या रहा डायरेक्टर का रिएक्शन जानिए?

विज्ञापन
विज्ञापन

Cook Dilip Funny Reply To Director Farah Khan In Front Of Actor Vijay Verma
फराह खान अपने कुक दिलीप और एक्टर विजय वर्मा के साथ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विजय वर्मा ने फराह के लिए बना दी ये खास डिश 
फराह खान अपने कुक दिलीप संग विजय वर्मा के घर पहुंचीं तो सब लोगों ने मिलकर डोसा बनाया। इस दौरान विजय ने अपने करियर से जुड़ी बातें भी साझा कीं। इसमें उन्होंने बताया कि शाहरुख खान का स्टाइल उन्हें पसंद है। वह उनके ड्रेसिंग स्टाइल को फॉलो करते हैं। तब फराह खान ने यह बताया कि कुक दिलीप ने भी शाहरुख खान के साथ एक एड फिल्म शूट की है। 

ये खबर भी पढ़ें:Shah Rukh Khan: जब शाहरुख खान ने अभिषेक और विवान को डांटने से किया था मना, फराह ने की थी शिकायत 

फराह खान का करियर फ्रंट 
फराह खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों फिल्में नहीं बना रही हैं। पिछले दिनों वह एक कुकिंग रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आईं। इसके अलावा वह कई रियालिटी शो जज कर चुकी हैं। साथ ही अपने यूट्यूब चैनल को लेकर तो वह चर्चा में रहती ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed