फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Farah Khan Mimicry By Celebrity Masterchef Contestant Tejasswi Prakash

Farah Khan: किसने की ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में फराह खान की मिमिक्री, क्या रहा डायरेक्टर का रिएक्शन जानिए?

Thu, 03 Apr 2025 02:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 03 Apr 2025 02:24 PM IST
सार

इन दिनों बतौर जज कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रही हैं। वह अपने मजाकिया अंदाज के लिए इस शो में जानी जाती हैं। हाल ही में शो की एक प्रतियोगी ने फराह खान की मिमिक्री की? यह देखकर फराह का रिएक्शन क्या रहा, जानिए?

विज्ञापन
Farah Khan Mimicry By Celebrity Masterchef Contestant Tejasswi Prakash
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @farahkhankunder

विस्तार

फराह खान फिल्मों में डांस कोरियोग्राफर करती हैं। निर्देशक के तौर पर भी उन्होंने कई फिल्में बनाई हैं। साथ ही फराह खान टीवी पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। डांस से लेकर कुकिंग रियालिटी शो तक फराह जज करती हैं। इन दिनों भी फराह खान ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रही हैं। इसी शो में एक प्रतियोगी ने फराह की खूब मिमिक्री की, यह देखकर दर्शक भी हंसे बगैर नहीं रह पाएंगे। जानिए, कौन है वो प्रतियोगी? 

विज्ञापन

किसने की फराह की मिमिक्री

सोनीटीवीऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया है, यह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के आने वाले एपिसोड का प्रोमो वीडियो है। इसमें फराह खान के सामने ही प्रतियोगी तेजस्वी प्रकाश उनकी मिमिक्री कर रही हैं। तेजस्वी बिल्कुल फराह के अंदाज में बात करती दिखीं। जैसे फराह प्रतियोगियों की बनाई डिश को देखकर रिएक्ट करती हैं, उन पर कमेंट देती हैं, वैसी ही मिमिक्री तेजस्वी ने की। यह देखकर फराह भी कहां पीछे रहने वाली थीं, उन्होंने भी तेजस्वी की मिमिक्री कर दी। यह सब करते हुए दोनों खूब हंसती-मुस्कुराती दिखीं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

ये खबर भी पढ़ें: Celebrity MasterChef: हिंदुस्तानी भाऊ ने की फराह खान के खिलाफ एफआईआर की मांग, किया बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख 

गौरव खन्ना ने शेफ विकास की नकल उतारी 
मिमिक्री के इस माहौल में प्रतियोगी गौरव खन्ना भी पीछे नहीं रहे। वह भी शेफ विकास खन्ना की मिमिक्री करते देखे गए। इसमें उन्हें तेजस्वी और फराह खान का भी साथ मिला। गौरव खन्ना की मिमिक्री तो दर्शकों को भी खूब पसंद आई। 

ये खबर भी पढ़ें: Farah Khan: जब मोरक्को के राजा के डिनर टेबल पर सो गईं फराह खान, अभिषेक बच्चन ने साझा किया किस्सा 

ये प्रतियोगी भी हैं शो में शामिल 
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ की बात की जाए तो इसमें गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश के अलावा निक्की तंबोली और फैजल शेख भी नजर आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले तक टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का हिस्सा थीं लेकिन हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से उन्होंने इसे बीच में ही छोड़ दिया। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed