फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   completion of one year of ali baba dastan e kabul sheezan khan shared old memories on set with tunisha sharma

Sheezan Khan: ‘अली बाबा’ के एक साल होने पर शीजान ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- मेरे पास केवल 500 रुपये बचे थे

Thu, 25 May 2023 06:37 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 25 May 2023 06:37 PM IST
सार

अली बाबा दास्तान-ए-काबुल शो को एक साल हो गए है। इस मौके पर एक्टर शीजान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है जिसमे उन्होंने तुनिशा शर्मा को भी याद किया है।

विज्ञापन
completion of one year of ali baba dastan e kabul sheezan khan shared old memories on set with tunisha sharma
शीजान खान - फोटो : social media

विस्तार

टीवी एक्टर शीजान खान ने टीवी शो अली बाबा दास्तान-ए-काबुल के एक-साल पूरे होने पर पोस्ट साझा किया है। एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की आत्महत्या के बाद शीजान  को इस शो से बाद निकाल दिया था। दिसंबर तक शीजान ने तुनिषा के साथ इस शो में काम किया था।

विज्ञापन


शीजान ने अली बाबा दास्तान-ए-काबुल के दिनों को किया याद
शीजान की शो में वापसी को लेकर अभी तक तो कोई अपडेट सामने नहीं आया है। फैंस शीजान को फिर से इस शो में देखना चाहते हैं। इस बीच शीजान ने अली बाबा दास्तान-ए-काबुल के दिनों को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। जिस पर उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर लिखा एक लंबा नोट 
शीजान  ने पोस्ट में लिखा, तो एक साल हो गया। मुझे आज भी वह दिन याद है जब मैंने यह शो साइन किया था। मेरे बैंक अकाउंट में केवल 500 रुपये बचे थे, मैं खाली हाथ घर नहीं जाना चाहता था इसलिए मैंने रास्ते से घर के लिए कुछ मिठाई खरीदी। शीजान ने आगे लिखा, 'मैंने अम्मा से कहा कि मुझे शो मिल गया है। हम सब दिल खोलकर रोए। फिर हमने यह सेल्फी ली और मैंने उनसे कहा कि हम इस पल को अपने बाकी के समय के लिए याद रखेंगे। मुझे पता ही नहीं था। पूरी जर्नी यादगार होने वाली है। आप सभी का थैंक्यू। जेब खाली आंखों में सपने बड़े बड़े। यही था अली.. यही था शीजान।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' में कर रहे काम
बता दें कि एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के सुसाइड के बाद शीजान को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन अब शीजान खान बाहर आ गए है और इन दिनों रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 60 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, लव स्टोरी को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed