फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Complaint against Sonu Nigam over azaan tweet remark, minority council says he need to do the rest

सोनू ने मुंडवाया सिर, मौलवी बोला- अब पहनो जूतों की माला और घूमो पूरा देश, तब देंगे पैसे

Wed, 19 Apr 2017 10:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Wed, 19 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Complaint against Sonu Nigam over azaan tweet remark, minority council says he need to do the rest
सोनू निगम
सोनू निगम की ओर से किए अजान ट्वीट पर बवाल अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक मौलवी ने आज फतवा जारी करते हुए कहा था कि जो कोई भी सोनू निगम का सिर मुंडवाएगा उसे मैं 10 लाख रुपए दूंगा। 
विज्ञापन


इसके बाद दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जहां सोनू निगम ने अपनेआप को पाक साफ बताते हुए कहा कि मेरा मकसद किसी भी धर्म की बेइज्जती करना नहीं था वहीं 45 मिनट बाद अपना सिर मुंडवाकर वो मीडिया के सामने आ गए। 
विज्ञापन


इसके बाद मौलवी ने कहा कि अभी मेरी एक शर्त पूरी हुई है, 10 लाख रुपए तैयार हैं। लेकिन फटे जूतों की माला पहनकर पूरे देश में घूमना होगा। उधर औरंगाबाद के बाद अब पानीपत में भी सिंगर सोनू निगम के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उनके खिलाफ ये शिकायत धारा 294,295,295A,296,500 और 501 के अंतर्गत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढें - सोनू निगम के मुंडन पर सोशल मीडिया ने ली चुटकी, 'गाना फिर भी मिलेगा क्या ?
 

सोनू निगम के अजान विवाद पर ये बोलीं रेणुका शहाणे




बता दें कि सोनू निगम ने हाल ही में मस्जिद में होने वाली अजान को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब बुरा-भला किया और ट्रोल किया।

सोनू निगम ने अपने अजान वाले ट्वीट में लिखा था कि अजान की लाउस्पीकर से आने वाली आवाज से उनकी नींद खराब होती है।

ये अजान विवाद तब और गहरा गया जब पश्चिम बंगाल की माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट सैयद शा अली अल कादरी ने सोनू निगम के खिलाफ फतवा जारी किया कि जो भी सोनू निगम का मुंडन कर और जूतों की माला पहनाकर देशभर में घुमाएगा, उसे 10 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा।

ये भी पढे़ें - सोनू निगम बोले- मैं अजान नहीं लाउडस्पीकर के हूं खिलाफ... पौने घंटे बाद मुंडवा लिया सिर
 

Complaint against Sonu Nigam over azaan tweet remark, minority council says he need to do the rest
सोनू के मुंडन से खुश नहीं है फतवा वाला मौलवी - फोटो : SELF
ये अजान विवाद तब और गहरा गया जब पश्चिम बंगाल की माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट सैयद शा अली अल कादरी ने सोनू निगम के खिलाफ फतवा जारी किया कि जो भी सोनू निगम का मुंडन कर और जूतों की माला पहनाकर देशभर में घुमाएगा, उसे 10 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा।

हालांकि इसके बाद सोनू निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर अपनी सफाई पेश की और कहा कि उनकी बात का बतंगड़ बनाया गया। उनका किसी को दुख पहुंचाने का कोई मकसद नहीं था।

इसका जवाब देते हुए सोनू निगम ने कहा था कि वो अपने दस लाख रूपए मौलवियों को तैयार करने में लगाएं और इसी मुद्दे को लेकर आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपने बयान पर सफाई दी।
 


ये भी पढे़ें - गंजा करो और 10 लाख पाओ का फतवा जारी, सोनू बोले- इस रकम से मौलवी बनाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed