{"_id":"58f761794f1c1bb4464726b4","slug":"renuka-sahane-on-sonu-nigam-azaan-controversy-it-may-be-wrong-note-of-his-musical-career","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनू निगम के अजान विवाद पर ये बोलीं रेणुका शहाणे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू निगम के अजान विवाद पर ये बोलीं रेणुका शहाणे
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Wed, 19 Apr 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
रेणुका शहाणे
लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने सोनू निगम के अजान विवाद पर बड़ी बात कही है। रेणुका ने कहा है कि ये वाकया सोनू निगम के अब तक के संगीत करियर का गलत नोट हो सकता है यानि इससे उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है।
रेणुका ने अपने फेसबुक पेज पर एक बड़ा सा पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने अपने बचपन के कई किस्से शेयर किए हैं और लिखा है कि वो किस रोज सुबह एम.एस.सुब्बुलक्ष्मी भजन सुनते-सुनते बड़ी हुईं। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे मंदिर में बजने वाली घंटी उनके लिए एक घड़ी का काम करती थी।
इस तरह के कई वाकयों के बारे में बताने के बाद रेणुका शहाणे ने सोनू निगम के अजान विवाद पर लिखा, 'जहां तक सोनू निगम की बात है तो उनका पूरा हक है कि वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखें..लेकिन आजकल अगर कोई कुछ कहता है तो उस पर इतना उपद्रव क्यों होता है ? हां, मैं सोनू निगम के विचारों से सहमत नहीं हूं, लेकिन मैं मानती हूं कि उन्होंने अपनी बात बडे़ ही प्यार और शांति के साथ रखी। लेकिन ये वाकया या तो सोनू निगम के म्यूजिकल करियर का गलत राग हो सकता है या फिर वो इसके जरिए सही राग पकड़ने की कोशिश कर रहे हों..ऊपरवाला ही जाने।'

सोनू निगम
बता दें कि सोनू निगम ने हाल ही में मस्जिद में होने वाली अजान को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब बुरा-भला किया और ट्रोल किया।
हालांकि इस विवाद को गहराता देख सोनू निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर सफाई पेश की और सिर भी मुंडवा लिया, लेकिन सोनू के लिए 'सिर मुंडाते ही ओले पड़ना' वाली बात हो गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया।