{"_id":"596594cf4f1c1b00278b4807","slug":"comedian-kapil-sharma-confirms-that-everything-is-good-between-sunil-grover-and-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा से मिले सुनील ग्रोवर, क्या शो में होगी वापसी!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा से मिले सुनील ग्रोवर, क्या शो में होगी वापसी!
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा का शो छोड़े सुनील ग्रोवर को काफी समय हो चुका है। लेकिन कपिल के दिल में अब भी सुनील के लिए प्यार है। वो चाहते हैं कि सुनील उनके शो में वापस लौट आए। हाल ही में शो के दौरान कपिल की तबियत खराब हो गयी थी। जिसकी वजह से वो शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ शो भी शूट नहीं कर पाए। कुछ टाइम बाद अपने फैन्स को तबियत की खबर देने के लिए कपिल फेसबुक पर लाइव आए और लोगों से बात की।
विज्ञापन
सवाल जवाब के इस सेशन में जब कपिल से सुनील ग्रोवर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया “सुनील मेरे भाई जैसा है। मैं उससे मिला था। उसका जब मन चाहे वो शो में वापस आ सकता है'। कपिल की बातों से ऐसा लगा कि अब ना तो कपिल के मन में सुनील के खिलाफ कुछ है ना ही सुनील के मन में कपिल के लिए कोई कड़वाहट।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मार्च में ऑस्ट्रेलिया में शो कर वापिस मुंबई आते वक्त फ्लाइट में कपिल शर्मा और उनकी टीम के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर, अली असगर, सुगंधा मिश्रा और चंदन प्रभाकर ने शो छोड़ दिया था।
विज्ञापन
उम्मीद करते हैं इन दोनों कॉमेडियन को हम एक बार फिर एक साथ स्क्रीन शेयर करते देख सके।