चित्रांगदा सिंह रात 12 बजे गईं सलमान के घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान का दिल बहुत अच्छा है। वह हर जरूरतमंद की मदद करते हैं। यही कारण है कि फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई उन पर भरोसा करता है। कई ऐक्टर उनसे यह तक उम्मीद करते हैं कि सलमान उन्हें बुरे दौर से उबार लेंगे। ऐसा ही कुछ इन दिनों अभिनेत्री चित्रांगदा के साथ हो रहा है।
‘देसी बॉय्ज’ के ग्लैमरस रोल और ‘जोकर’ के आइटम डांस से उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। 2003 में ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ से बॉलीवुड में कदम रखने और चर्चित होने वाली चित्रांगदा एक दशक में कुछ खास नहीं कर सकी हैं।
पति से हो गया है तलाक
कैरियर के चक्कर में उनकी वैवाहिक जिंदगी भी तबाह हो गई। निर्देशक सुधीर मिश्रा के साथ उनकी दोस्ती खत्म हो जाने की चर्चा है। ऐसे में चित्रांगदा सिंह को अपना कैरियर बचाने के लिए सलमान खान की याद आई है तो जानकार इससे आश्चर्यचकित नहीं हैं।
सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों हर देखने वाला हैरान हुआ जब रात के 12.30 चित्रांदगा की कार सलमान खान के घर के आगे पहुंची। बताया जाता है कि चित्रांगदा ने अगले दो घंटे सलमान के घर में बिताए। सलमान ने चित्रांगदा के कैरियर को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया है।
सलमान ने दिया भरोसा
इस बीच सलमान की बहन अर्पिता भी वहां पहुंचीं और तीनों ने लंबी बातचीत की। उल्लेखनीय है कि चित्रांगदा सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में सलमान के भाई सोहेल खान की टीम की ब्रांड अंबेसडर हैं। ऐसे में सलमान उनके शुभचिंतक ही हैं।
चित्रांगदा के करीबी सूत्रों का कहना है कि अब वह बॉलीवुड में ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहती हैं। चुनिंदा रोल करने के फेर में वह अपने कैरियर में काफी नुकसान उठा चुकी हैं। वह इस गलती को आगे नहीं जारी रखना चाहती।
फिर सलमान के साथ कौन हीरोइन काम नहीं करना चाहती? अब देखना रोचक होगा कि सलमान आखिर चित्रांगदा की कैसी मदद करते हैं और क्या नतीजा आता है।