तलाक के बाद चित्रांगदा सिंह को सूझा नया काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी जिंदगी में उठे तूफान के गुजर जाने के बाद अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अब पूरी तरह से बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लेना चाहती हैं। यही कारण है कि वह अब ऐक्टिंग के साथ फिल्म निर्माण में भी कदम रखने की तैयारी कर रही हैं।
हाल के दिनों में कुछ हीरोइनों ने फिल्म मेकिंग मामले में दिलचस्पी दिखाई है और चित्रांदगा भी उसी दिशा में बढ़ रही हैं। खबर है कि इस खूबसूरत हीरोइन को कुछ अच्छी स्क्रिप्ट्स की तलाश है जो उनके मन को छू सके।
क्या इन स्क्रिप्ट्स में चित्रांगदा अपने लिए भी रोल तलाश रही हैं? उनके नजदीकी सूत्रों का कहना है कि ऐसी स्क्रिप्ट मिल जाए तो सोने पर सुहागा होगा।
मोची का किरदार निभाएंगी
इन दिनों चित्रांदगा रोमांटिक ऐक्शन फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज की तैयारी में लगी हुई हैं। जिसमें वह एक मोची का किरदार निभाने के लिए जूते गांठना सीख रही हैं। सूत्रों के अनुसार चित्रांगदा बीच में वक्त निकाल कर स्क्रिप्ट्स भी सुन रही हैं। अभी तक कुछ पक्का नहीं हुआ है।
जैसे ही कुछ स्क्रिप्ट्स चित्रांदगा को मिलेंगी वह अपने प्रोडक्शन हाउस की भी घोषणा कर देंगी। बताया जा रहा है कि चित्रांदगा को छोटे बजट वाली स्क्रिप्ट्स की तलाश है जिससे कि वह बॉक्स ऑफिस पर सुरक्षित शुरुआत कर सकें। वह फिलहाल कोई बड़ा दांव नहीं खेलना चाहतीं।
अगर एक बार उन्हें कामयाबी मिल जाती है तो वह फिर वह बड़े बजट की फिल्में बनाने के लिए भी तैयार हैं। इंतजार कीजिए कि कब तक चित्रांगदा को सही स्क्रिप्ट मिल पाती है।