फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   chitrangada got divorced

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का हुआ तलाक

Thu, 17 Apr 2014 03:53 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Thu, 17 Apr 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
chitrangada got divorced

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का तलाक हो गया है। वह गोल्फर ज्योति रंधावा की बीवी थीं।

विज्ञापन


हजारों दिलों की ख्वाहिश कही जाने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का उनके पति गोल्फर ज्योति रंधावा से तलाक हो गया है। बताया जा रहा है कि पिछले साल इस युगल ने तलाक की अर्जी गुड़गांव की पारिवारिक अदालत में दी थी।


अब अदालत ने दोनों के अलग हो जाने पर मुहर लगा दी है। दोनों का एक बेटा है जोरावर, जिसकी कस्टडी चित्रांगदा को दी गई है।
चित्रांगदा और रंधावा की शादी करीब 13 साल तक चली मगर इस बीच यह हीरोइन फिल्मों में अपना कैरियर बनाने की कोशिशों में भी रही।

सूत्रों के अनुसार संभवतः यही कारण था कि पति-पत्नी में तलाक हुआ। कैरियर के कारण चित्रांगदा मुंबई में रह रही थीं, जबकि ज्योति दिल्ली में। ऐसे में कुछ समय के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग हो जाने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed