फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chiranjeevi Sye raa narasimha reddy and Rajkummar Rao made in china facts

एक ही दिन रिलीज होंगे 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' और 'मेड इन चाइना' के ट्रेलर, जानें खास बातें

Mon, 16 Sep 2019 03:47 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 16 Sep 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
Chiranjeevi Sye raa narasimha reddy and Rajkummar Rao made in china facts
'मेड इन चाइना' और 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल की दो बहुप्रतीक्षित फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी और मेड इन चाइना का ट्रेलर  जल्द सामने आने वाला है। दोनों ही फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर के सामने आने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है।  दोनों ट्रेलर 18 सितंबर को रिलीज किए जाएंगे। सई रा नरसिम्हा रेड्डी में चिरंजीवी से लेकर अमिताभ बच्चन और किच्चा सुदीप जैसे कलाकार हैं तो वहीं मेड इन चाइना में राजकुमार राव और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं।  

विज्ञापन

Chiranjeevi Sye raa narasimha reddy and Rajkummar Rao made in china facts
sye raa narasimha reddy - फोटो : social media

फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी के निर्माताओं ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि 18 सितंबर 2019 को हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम में फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया जाएगा।  इस कार्यक्रम को और भी खास बनाने के लिए प्री-रिलीज इवेंट में फरहान अख्तर, राम चरण, चिरंजीवी और फिल्म के कलाकार शामिल होंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chiranjeevi Sye raa narasimha reddy and Rajkummar Rao made in china facts
Sye Raa Narasimha Reddy

फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है, जिन्हें भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई छेड़ने के रूप में जाना है। फिल्म में चिरंजीवी ने नरसिम्हा रेड्डी का किरदार अदा किया है। वहीं अमिताभ बच्चन इस फिल्म में नरसिम्हा रेड्डी के गुरु के किरदार में  दिखेंगे। फिल्म के निर्माता चिरंजीवी के बेटे राम चरण  हैं जबकि सुरेंदर रेड्डी ने फिल्म का निर्देशन किया है।  

विज्ञापन

Chiranjeevi Sye raa narasimha reddy and Rajkummar Rao made in china facts
made in china

वहीं अगर राजकुमार की फिल्म मेड इन चाइना की बात करें तो फिल्म के नए पोस्टर के माध्यम से फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का औपचारिक ऐलान किया गया। फिल्म की कहानी एक असफल गुजराती व्यापारी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। मेड इन चाइना में राजकुमार राव के अलावा मौनी रॉय, बोमन ईरानी, सुमित व्यास, गजराज राव और अमायरा दस्तूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिनेश विजान द्वारा निर्मित और मिखिल मुसाले  निर्देशित यह फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की टक्कर तापसी-भूमि अभिनीत सांड की आंख और अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 से हो सकती है।  

पढ़ें: नहीं मिला हेमा मालिनी का किरदार तो छोड़ दी ये बिग बजट फिल्म, कुछ ऐसा है प्रीति जिंटा का 'रुतबा'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed