फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   China President Xi Jinping Tells PM Narendra Modi That He Liked Aamir Khan 'Dangal'

चीन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की 'दंगल' की तारीफ

Sat, 10 Jun 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 10 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
China President Xi Jinping Tells PM Narendra Modi That He Liked Aamir Khan 'Dangal'
चीनी राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
आमिर खान की 'दंगल' इस वक्त चीन में धूम मचाए हुए है। सभी वहां फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं और अब इस फेहरिस्त में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम भी शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


चीन के राष्ट्रपति ने शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) समिट में प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि उन्होंने 'दंगल' देखी और उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद आई। विदेश सचिव एस जयशंकर ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


चीन में 'दंगल' को बेशुमार प्यार मिला है। लगभग 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई अब भी जारी है। 'दंगल' चीन में 5 मई को रिलीज हुई थी और अब तक इसने वहां 1,100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसने एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' को भी पीछे छोड़ दिया है। 'दंगल' की कुल कमाई 1,900 करोड़ के करीब पहुंच गई है और इसके रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। फिल्म 31 अगस्त को हॉन्गकॉन्ग में रिलीज होगी। उम्मीद की जा रही है कि इसे वहां भी इतना ही प्यार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में फिल्म की सफलता के बारे में बोलते हुए आमिर खान ने कहा था कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि ये चीन में इतना बिजनेस कर लेगी। उन्होंने कहा, 'हम बस उम्मीद कर रहे थे कि चीन के लोग 'दंगल' से कनेक्ट कर पाएं, लेकिन ये तो हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि कनेक्शन ऐसा होगा। इसने हमें आश्चर्यचकित कर दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed