फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhaava to release on ott netflix on 11 april 2025 reports vicky kaushal rashmika mandanna Laxman Utekar film

Chhaava On OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'छावा', जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म?

Tue, 11 Mar 2025 01:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 11 Mar 2025 01:51 PM IST
सार

लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में अब तक धमाल मचा रही है। वहीं, अब इसकी ओटीटी रिलीज पर अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
Chhaava to release on ott netflix on 11 april 2025 reports vicky kaushal rashmika mandanna Laxman Utekar film
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म अब 500 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल हो चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं इस बीच अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर खास अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

 

नेटफ्लिक्स ने खरीदे ओटीटी राइट्स
इसके साथ ही 'छावा' तेलुगु भाषा में 7 मार्च को भी रिलीज हुई। यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और बलिदान पर आधारित है, जिनका किरदार फिल्म में विक्की कौशल ने निभाया है। वहीं, अब इसकी ओटीटी रिलीज पर चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स के पास है।
SS Rajamouli: हॉलीवुड के इस निर्देशक ने की एसएस राजामौली की तारीफ, दो बार देखी 'आरआरआर'

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन ओटीटी पर आएगी 'छावा'
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म अप्रैल के दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, कहा जा रहा है कि 'छावा' 11 अप्रैल, 2025 को ओटीटी पर दस्तक देगी। हालांकि, इन खबरों पर अभी स्क्रीमिंग प्लेटफॉर्म या निर्माताओं की ओर से आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। हालांकि, उम्मीद है कि जल्द ही इस पर में आधिकारिक अपडेट सामने आएगा।
The Diplomat: यह डिस्क्लेमर दिखाए बिना रिलीज नहीं होगी 'द डिप्लोमैट', सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं को दिए निर्देश

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, छावा में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और नील भूपालम भी हैं। फिल्म में आशुतोष राणा सरसेनापती हंबीरराव मोहिते की भूमिका में नजर आए हैं। अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है, जबकि दिव्या सोयराबाई की भूमिका में नजर आईं। फिल्म का साउंडट्रैक ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है
Shah Rukh Khan: शाहरुख-सलमान की मौत की भविष्यवाणी करने वाले पर फूटा सुचित्रा का गुस्सा, कहा- इन्हें डर… 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed