{"_id":"5daa257a8ebc3e93c418c773","slug":"chelsea-football-club-named-arjun-kapoor-as-official-brand-ambassador-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेल्सी ने जताया अर्जुन कपूर पर भरोसा, दुनिया के मशहूर फुटबॉल क्लब के बने भारतीय एंबेसडर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
चेल्सी ने जताया अर्जुन कपूर पर भरोसा, दुनिया के मशहूर फुटबॉल क्लब के बने भारतीय एंबेसडर
Sat, 19 Oct 2019 02:21 AM IST
Mishra Mishra
मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
अपनी हाल की कुछ कोशिशों से अपनी शख्सियत सुधारने की कोशिश कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर को चेलसी फुटबॉल क्लब ने बड़ा मौका दिया है। इस क्लब ने अर्जुन कपूर को भारत के लिए ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर बनाया है। अर्जुन चेल्सी एफसी के सोशल नेटवर्क पर डिजिटल टॉक शो की एक सीरी में नजर आएंगे, साथ ही वह चेल्सी एफसी के भारतीय प्रशंसकों से ऑनलाइन एवं व्यक्तिगत रूप से चर्चा भी करेंगे।
चेल्सी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और वर्तमान में इस टीम के मैनेजर फ्रैंक लैम्पार्ड ने अर्जुन को ब्रांड एंबेसडर घोषित करते हुए कहा, “चेल्सी एफसी फैमिली में अर्जुन कपूर का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। एक अभिनेता के तौर पर वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और उनका व्यक्तित्व बेहद शानदार है। क्लब से उनका लगाव भी बेहद गहरा है। हम अर्जुन के करिश्मे और जुनून को स्क्रीन पर प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि वह हमारे ब्रांड-न्यू डिजिटल फैन-शो, 'आउट ऑफ द ब्लू विद अर्जुन कपूर' को होस्ट करने वाले हैं।”
वहीं इस मौके पर अर्जुन ने कहा, "इस क्लब के साथ मैं दिल से जुड़ा हुआ हूं और मैंने इसकी हर एक कामयाबी का जश्न मनाया है तथा हार पर दिल टूटने का एहसास भी किया है। चेल्सी एफसी नए सिरे से निर्माण के दौर से गुजर रहा है और एक प्रशंसक के रूप में मुझे क्लब और इस खेल के विषय पर अपने ज्ञान के जरिए भारत में इसके प्रचार-प्रसार का अवसर मिला है, जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”