{"_id":"b26af1d6-c692-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"cheat-charge-against-ekta-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर लगाएंगी थाने के चक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकता कपूर लगाएंगी थाने के चक्कर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 27 May 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाजी टेलीफिल्मस की निदेशक एकता कपूर अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'एक थी डायन' से कानूनी पचड़े में फंस गई है। एकता और उनके सहयोगियों पर इस फिल्म के प्रमोशन की डील से मुकरने और पैसे हड़पने का इल्जाम लगा है।
विज्ञापन
यह मामला इलाहाबाद का है। फिल्म वितरण और प्रमोशन से जुड़े शहर के अनुपम शुक्ल की शिकायत पर जार्जटाउन थाने की पुलिस केस लिखकर तफ्तीश कर रही है। जांच के दौरान जरूरत पर एकता को पुलिस तलब कर सकती है।
विज्ञापन
फिल्म 'एक थी डायन' हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए खुद एकता कपूर महाकुंभ के दौरान आठ फरवरी को अभिनेता इमरान हाशमी के साथ यहां आई थीं। अब उनके खिलाफ जार्जटाउन थाने में धोखाधड़ी का मामला लिखा गया है।
विज्ञापन
तुलारामबाग में रहने वाले मेम्बर्स प्री एंड ए मीडिया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनुपम शुक्ला ने फिल्म 'एक थी डायन' के प्रमोशन के लिएउनसे हुए करार में धोखा देने का इल्जाम लगाया है। अनुपम की शिकायत पर जांच के बाद धारा 406, 419, 420 के तहत केस लिखा गया है।
अनुपम का आरोप है कि फिल्म के प्रमोशन के लिए उनसे 33 लाख66 हजार 671 रुपये का करार हुआ था। मगर करार पूरा नहीं किया गया। उन्हें लगभग 28 लाख ही वापस किए गए। उन्होंने कई बार एकता के सहयोगियों से संपर्क किया लेकिन पैसे नहीं लौटाए गए।
थानाध्यक्ष जार्जटाउन के मुताबिक, इस मसले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव कर रहे हैं। जांच में जरूरत पड़ने पर एकता कपूर के साथ ही दूसरे आरोपियों सीईओ तनुजा गर्ग, चीफ मार्केटिंग अफसर प्रेरणा सिंह, मैनेजर राधिका मेहता, मार्केटिंग हेड सौरभ प्रभाकर को तलब किया जा सकता