फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Channel Gave One Month Extension To Kapil Sharma Over His Show's TRP

बर्थडे पर कपिल को चैनल ने दिया 'खास तोहफा', जानें क्या

Sun, 02 Apr 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 02 Apr 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
Channel Gave One Month Extension To Kapil Sharma Over His Show's TRP
Kapil Sharma Show Might Get Shut Down
कपिल शर्मा को एक तरफ जहां अपने जन्मदिन पूरे देश से बधाइयां मिल रही हैं वहीं दूसरी तरफ उनके शो को लेकर चैनल ने उन्हें एक्सटेंशन दिया है।
विज्ञापन


कपिल के कॉमेडी शो को सोनी चैनल बंद करने की सोच रहा था लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि चैनल ने कपिल को एक महीने का एक्सटेंशन दिया है। यानि अब कपिल का शो अप्रैल महीने में चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक चैनल शो की खराब टीआरपी से खासा परेशान है। इसलिए चैनल ने कपिल से कहा है कि वो अपने शो को वापस ट्रैक पर लाएं नहीं तो शो बंद भी हो सकता है। इससे पहले भी खबरें आई थीं कि चैनल शो के कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है और 106 करोड़ की डील कपिल के हाथों से जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबसे कपिल की सुनील ग्रोवर से लड़ाई की खबरें आई हैं, तभी से शो की टीआरपी पर असर पड़ा है। सुनील ग्रोवर, अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने भी कई ऐपिसोड्स से शूटिंग नहीं की है। कपिल भी कई बार शो की शूटिंग रद्द कर चुके हैं। सुनील ग्रोवर की कमी को पूरा करने के लिए वो शो में राजू श्रीवास्तव को लेकर भी आए हैं, लेकिन उससे भी टीआरपी में कोई बढ़त नहीं दिखी।

अब देखना ये होगा कि कपिल के लिए ये 'तोहफा' कैसा साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed