फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chandu Champion Shraddha Kapoor Confirmed Opposite Kartik Aaryan in kabir khan film

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' से आधिकारिक तौर पर जुड़ीं श्रद्धा कपूर! कार्तिक आर्यन संग फरमाएंगी रोमांस

Sat, 08 Jul 2023 10:48 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 08 Jul 2023 10:48 AM IST
सार

फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए श्रद्धा कपूर को कार्तिक आर्यन के अपोजिट कास्ट कर लिया गया है। इसकी जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट किए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
Chandu Champion Shraddha Kapoor Confirmed Opposite Kartik Aaryan in kabir khan film
श्रद्धा कपूर-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्मों में इन दिनों फ्रेश जोड़ियों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। बीते दिनों रिलीज हुई कई मूवीज में नई ऑन स्क्रीन जोड़ियों ने दर्शकों का दिल जीता है। इसी को देखते हुए मेकर्स नए-नए एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं। बीते दिनों कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' की घोषणा की। इसी को लेकर खबर आई कि इसमें श्रद्धा कपूर, एक्टर के अपोजिट नजर आएंगी। वहीं, अब इस खबर की पुष्टि हो गई है, जिसने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन

श्रद्धा संग रोमांस फरमाएंगे कार्तिक 

कबीर खान के जरिए निर्देशित और कार्तिक आर्यन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने हाल ही में सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं, बीते दिन इसकी लीड एक्ट्रेस को लेकर जानकारी आई कि इसमें कार्तिक के अपोजिट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इस खबर पर एक मीडिया रिपोर्ट ने पुष्टि का दावा किया है। साथ ही अपने सूत्र के जरिए बताया है कि श्रद्धा कपूर ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के लिए साइन कर लिया है। 

विज्ञापन


RC 16: 'आरसी 16' के मेकर्स ने इस संगीत निर्देशक से मिलाया हाथ? राम चरण की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिद-श्रद्धा के बीच बनी बात 

बीते दिन खबर आई थी कि साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान लीड एक्ट्रेस की तलाश में थे, और उन्होंने इस भूमिका के लिए श्रद्धा कपूर को कास्ट करने में गहरी रुचि व्यक्त की थी। बताया जाता है कि एक्ट्रेस खुद इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं। फिलहाल, सहयोग के विवरण और औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने के लिए साजिद और श्रद्धा के बीच चर्चा चल रही है।


Bhasha Sumbli: 'द कश्मीर फाइल्स' फेम एक्ट्रेस भाषा सुंबली की नेपोटिज्म पर दोटूक, बोलीं- 'ये बेवकूफ स्टार्स...

'चंदू चैंपियन' कहानी, रिलीज डेट

मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर मोस्ट अवेटेड खेल बायोपिक, 'चंदू चैंपियन' 14 जून, 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मुरलीकांत पेटकर की अविश्वसनीय यात्रा से अपरिचित लोगों के लिए, उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल करके इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों में और फिर 1972 में जर्मनी में आयोजित पैरालिंपिक में उन्होंने देश को गौरवान्वित महसूस कराया। इस परियोजना ने वर्ष 2016 में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का ध्यान आकर्षित किया था, क्योंकि वह कहानी के सम्मोहक वर्णन की गहराई से काफी प्रभावित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed