फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Censor Board snips off nude shot from Madhur's Calendar Girls

गंदी गालियों के कारण सेंसर में अटकी 'कैलेंडर गर्ल्स'

Tue, 28 Jul 2015 10:50 AM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
Censor Board snips off nude shot from Madhur's Calendar Girls

निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर अपनी फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' को लेकर इन दिनों खासे परेशान हैं। फिल्म की गालियां उनकी परेशानी का सबब है। मधुर इन दिनों सेंसर बोर्ड के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। तीन हफ्ते पहले ही सेंसर उनकी फिल्म कैलेंडर गर्ल्स के एक गाने को टीवी पर दिखाने की इजाजत देने से इंकार कर चुका है।

विज्ञापन


अब खबर है कि सेंसर बोर्ड ने मधुर से कहा है कि फिल्म में उनको गालियां दिखाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। बताया जा रहा है कि मधुर ने सेंसर बोर्ड से यू/ए प्रमाणपत्र मांगा है, बदले में बोर्ड ने उन्हें दस जगहों से ‘अपशब्द’ हटाने को कहा है।
विज्ञापन


मधुर अब अपनी फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी में ले जा रहे हैं। ऐसे में उनकी फिल्म सात अगस्त को रिलीज होती नहीं दिख रही है। मधुर ने पिछले हफ्ते सेंसर बोर्ड को फिल्म दिखाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गालियों को हटाना नहीं 'बीप' करना चाहते हैं मधुर!

Censor Board snips off nude shot from Madhur's Calendar Girls

सेंसर बोर्ड ने फिल्म देखने के बाद किसी दृश्य पर तो आपत्ति नहीं की मगर भाषा पर जरूर उसे ऐतराज था। मधुर के करीबियों की मानें तो वह कुछ शब्दों को ‘मौन’ कर देने को तैयार हैं मगर उन्हें हटाना नहीं चाहते क्योंकि इससे सीन का असर कम हो जाएगा।

ऐसे में बोर्ड का कहना है कि कैलेंडर गर्ल्स को ए से कम सेर्टिफिकेट नहीं दिया जा सकता। इससे पहले खबरें थी कि मधुर ने टीवी के लिए जो ट्रेलर बनाया है उसमें एक न्यूड सीन भी रखा है। परंतु मधुर ने कहा है कि यह बात गलत है। उन्हें पता है कि टीवी पर क्या दिखाया जाना चाहिए और क्या नहीं।

परंतु क्या वाकई उनकी फिल्म में कोई न्यूड सीन है या फिर पब्लिसिटी स्टंट मात्र है? इस पर वह फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed