{"_id":"58d4c7fd4f1c1b425c1a504a","slug":"censor-board-makes-change-in-anushka-sharma-s-phillauri-says-mute-hanuman-chalisa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेंसर बोर्ड ने 'फिल्लौरी' से किया हनुमान चालीसा म्यूट, दिया ये तर्क","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेंसर बोर्ड ने 'फिल्लौरी' से किया हनुमान चालीसा म्यूट, दिया ये तर्क
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 24 Mar 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma's Phillauri
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' में सेंसर बोर्ड ने एक सीन में फेरबदल करने को कहा है। सेंसर बोर्ड ने कहा है कि इससे लाखों लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
दरअसल फिल्म के एक सीन में एक्टर सूरज शर्मा अनुष्का को देख कर हनुमान चालीसा पढ़ने लगते हैं। अनुष्का ने फिल्म में एक भूत का किरदार निभाया है। हनुमान चालीसा पढ़ने के बावजूद अनुष्का शर्मा उनके सामने ही रहती हैं।
इस सीन पर सेंसर बोर्ड ने कहा कि, 'इस सीन से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान चालीसा पढ़ने के बाद भूत से पीछा छूट जाता है। लेकिन फिल्म में दिखाया गया है कि अनुष्का वहीं रहती हैं।'
विज्ञापन
इसलिए सेंसर बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स से कहा है कि हनुमान चालीसा को फिल्म से हटा दिया जाए। अब फिल्म में सूरज एक मंत्र पढ़ते दिखेंगे जो कि दर्शकों को सुनाई नहीं देगा।

एक सीन में और फेरबदल किया
Anushka Sharma's Phillauri
सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक और दृश्य में चेतावनी देने को कहा है। फिल्म में सांप के एक सीन पर सेंसर बोर्ड ने कहा है कि इस पर नीचे एक चेतावनी दी जाए कि किसी असली सांप को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है और यह कंप्यूटर जेनरेटिड है।
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' एक ऐसे लड़के की कहानी है जो मांगलिक होता है। परंपराओं के अनुसार मांगलिक दोष दूर करने के लिए उसकी शादी एक पेड़ से करा दी जाती है। जिस पेड़ से लड़के की शादी होती है उसपर एक भूत का निवास होता है।
फिल्म में अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोलांझ और सूरज शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।