{"_id":"58d3afae4f1c1b776a1a2384","slug":"production-house-dragged-anushka-sharma-phillauri-to-court-got-fined-by-5-lakhs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'फिल्लौरी' की रिलीज रोकने गया था प्रोडक्शन हाउस, कोर्ट ने दिया डबल झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'फिल्लौरी' की रिलीज रोकने गया था प्रोडक्शन हाउस, कोर्ट ने दिया डबल झटका
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
Updated Thu, 23 Mar 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma's Phillauri
अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'फिल्लौरी' की रिलीज पर असमंजस खत्म हो गया है। फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए कुछ लोगों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका डाली थी। लेकिन कोर्ट ने ऐसा करने से मना कर दिया है।
गायत्री सिने प्रोडक्शन्स ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। प्रोडक्शन हाउस ने कहा था कि 'फिल्लौरी' के मेकर्स ने उनकी फिल्म 'मंगल फेरा' की स्क्रिप्ट चुराई है। लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए मना कर दिया कि फिल्म रिलीज के काफी नजदीक है इसलिए इस पर रोक नहीं लगाई जा सकती।
कोर्ट ने वापस प्रोडक्शन हाउस पर ही उनका समय बर्बाद करने के लिए 5 लाख का जुर्माना लगा दिया।

ये था पूरा मामला
Anushka Sharma's Phillauri
प्रोडक्शन हाउस ने फिछले हफ्ते बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी और 'फिल्लौरी' के निर्माताओं पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि 'फिल्लौरी' उनकी फिल्म 'मंगल फेरा' जैसी है। यह फिल्म सबसे पहले गुजराती में बनी थी। इसके बाद इसे भोजपुरी और बंगाली में बनाया गया।
प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि उनकी फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो मांगलिक है और इसके कारण उसकी शादी एक पेड़ से करा दी जाती है। लेकिन पेड़ पर भूत निवास करता है और लड़की को वो अपनी पत्नी मानने लगता है।
आपको बता दें कि 'फिल्लौरी' एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसकी शादी एक पेड़ से हो जाती है। पेड़ पर जो भूत है उसका रोल अनुष्का शर्मा प्ले कर रही हैं।
'मंगल फेरा' के निर्माताओं ने सबसे पहले 'फिल्लौरी' के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा था जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि फिल्म लोगों के पेड़ से शादी कराने की परंपरा पर बनी है।