हीरोइनों के बैक पोज क्यों लेते हैं पैपराजी? फोटोग्राफर ने किया बड़ा खुलासा; जया बच्चन को लेकर कही बड़ी बात
Celebrity Photographer Share Actors Secret: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के पीछे भागते और उनके फोटो क्लिक करते पैपराजी अक्सर नजर आते हैं। हाल ही में एक फोटोग्राफर ने बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर कई बड़े खुलासे किए।
विस्तार
हीरोइन जिम से निकले, एयरपोर्ट पर दिखे या दोस्तों के साथ पार्टी करे, हर जगह पर पैपराजी, फोटोग्राफर्स उन्हें अपने कैमरे में कैद करने पहुंच जाते हैं। कई फोटोग्राफर्स तो एक्ट्रेस के बैक पोज लेने के लिए मशहूर हैं, इस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते हैं। हाल ही में एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर उर्फ पैपराजी ने एक्टर्स को लेकर कई बातें साझा की हैं। यह बातें जानकर फैंस चौंक जाएंगे।
सेलेब्स की खोल दी फोटोग्राफर ने पोल
फोटोग्राफर शैलेश पांडे से गीतू परमार के पॉडकास्ट ‘सच का आईना’ में पूछा गया कि पैपराजी एक्ट्रेस के बैक पोज क्यों लेते हैं? इस पर उन्होंने कहा, ‘इसमें हमारी कोई गलती नहीं होती है, वो लोग खुद दिखाते हैं। अगर आपको पैपराजी नहीं पसंद है तो आप ट्वीट करते दो, ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दो कि मीडिया वाले आपको कैप्चर ना करें। फिर कोई पागल थोड़े है, जो वहां जाएगा।’
शैलेश ने बताया कि इन दिनों आलिया भट्ट ने सभी पैपराजी को मना किया है कि उन्हें कैप्चर ना किया जाए। तो पैपराजी उनकी बात मानते हैं।
फोटोग्राफर ने आगे बताया, ‘हमें मैसेज आता है कि कोई सेलेब्स कहां और कब पहुंचेंगे। हम वहां पर पहुंच जाते हैं। अगर सेलेब्स ऐसा करते हैं, तो उन्हें इस बात काे स्वीकार करना चाहिए। ’
जया बच्चन के व्यवहार को लेकर क्या बोला फोटोग्राफर
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जब जया बच्चन ने पैपराजी को उल्टा-सीधा कहा। इस पर फोटोग्राफर का कहना है, ‘जया बच्चन जी का गलती यह है कि उन्होंने सबको इस मामले में घसीट लिया। मैं तो हाफ पैंट पहनकर नहीं जाता हूं।’