साल 2020 फिल्म जगत को बिल्कुल रास नहीं आया। पिछले साल सिने जगत के कितने ही सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन 2021 भी कुछ खास अच्छा होता दिख नहीं रहा है। साल की शुरुआत में कई दिग्गज सितारों का निधन हुआ। 9 फरवरी को कपूर खानदान के एक और बेटे राजीव कपूर का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गया। यहां जानेंगे कि बीते एक साल में कितने सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
2 of 16
Ritu Nanda Funeral
- फोटो : Twitter
साल 2020 की शुरुआत ही मौत की खबर से हुई जब 14 जनवरी को राज कपूर की बेटी और रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रीमा जैन की बहन ऋतु नंदा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया था। ऋतु का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। कपूर खानदाने बेटी को खोने पर काफी सदमे में चला गया था।
3 of 16
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, सभी जगह अपनी छाप छोड़ने वाले अभिनेता इरफान खान साल 2020 में 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए। वह बहुत समय से यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। उनके निधन से हर कोई हैरान रह गया था। उनके जाने की खबर पर विश्वास करना मुश्किल था।
4 of 16
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor
- फोटो : social media
इसी महीने की 30 तारीख को फिल्म जगत के एक और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी दुनिया से रुखसत हो गए। ऋषि कैंसर से पीड़ित थे और करीब एक साल तक उनका अमेरिका में इलाज भी चला था। उनके जाने के बाद बेटे रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कबूर अकेली रह गईं। उन्हें याद करके नीतू अब भी उनकी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
5 of 16
मनमीत ग्रेवाल
- फोटो : Social media
टीवी कलाकार मनमीत ग्रेवाल ने देश में तालाबंदी की वजह से तनाव में आकर खुद की जान ले ली थी। मनमीत एक संघर्षशील अभिनेता थे। वह अपने परिवार के जीवन यापन के लिए टीवी धारावाहिकों में छोटे-मोटे किरदार किया करते थे।