बॉलीवुड अभिनेत्री और अमृता-सैफ की लाडली सारा अली खान अपनी मां के काफी नजदीक हैं। यह बात सारा कई बार कह चुकी हैं, लेकिन अमृता सिंह के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने इसे एक बार फिर से दोहराया। सारा ने कहा कि वह चाहती हैं कि जिंदगी भर मां के साथ ही रहें।
2 of 5
अमृता सिंह, इब्राहिम खान, सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सारा खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें व ताजा कार्यक्रम फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब मां अमृता के जन्मदिन पर उन्होंने फिर से फोटो शेयर कीं और एक भावुक पोस्ट लिखा। मां को अपनी पूरी दुनिया बताते हुए उन्होंने कहा ‘मेरी पूरी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, मेरा आईना, मेरी ताकत और मेरी प्रेरणा बनने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं’।
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
सारा और अमृता की बात करें तो दोनों एक दूसरे के करीब हैं और एक दूसरे का साथ पसंद करती हैं। मां-बेटी के बीच की केमिस्ट्री शानदार है। अक्सर दोनों साथ में हॉलिडे पर भी जाती हैं। सारा इंस्टाग्राम पर मां संग फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
4 of 5
sara ali khan, amrita singh
बता दें कि एक बार एक इंटरव्यू में सारा ने कहा था कि वो हमेशा मां अमृता के साथ रहना चाहती हैं. सारा ने कहा था कि मैं अपनी मां के साथ जीवन भर रहना चाहती हूं. जब भी मां से मैं ये बात करती हूं तो वो परेशान हो जाती हैं. क्योंकि वो मेरी शादी की प्लानिंग करती रहती हैं।
5 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : PTI
सारा अली खान के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत उनके अपोजिट रोल में थे। इसके बाद सारा फिल्म सिंबा, लव आजकल और कुली नंबर वन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।