Aryan Khan Drugs Case: CBI का बड़ा खुलासा, केपी गोसावी का आर्यन खान के परिवार से इतने करोड़ हड़पने का था प्लान
ड्रग्स क्रूज मामले में एनसीबी के पूर्व जांच अधिकारी समीर वानखेड़े और उनके साथियों के खिलाफ एक एफआईआर में सीबीआई ने उनके खिलाफ 25 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के सबूत होने का जिक्र किया है।
विस्तार
आर्यन खान ड्रग्स केस एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। बीते दिनों शाहरुख खान के बेटे के मामले की जांच करने वाले अधिकारी समीर वानखेड़े का मुश्किलों में फंसना और फिर उनका इस्तीफा इस केस को लाइमलाइट में ले आया है। सीबीआई ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ कथित तौर पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
25 करोड़ रुपये लेने की थी योजना
खबर है कि, ड्रग्स क्रूज मामले में एनसीबी के पूर्व जांच अधिकारी समीर वानखेड़े और उनके साथियों के खिलाफ एक एफआईआर में सीबीआई ने उनके खिलाफ 25 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के सबूत होने का जिक्र किया है। सीबीआई ने खुलासा किया कि इनडिपेंडेंट विटनेस केपी गोसावी ने कथित तौर पर आर्यन खान ड्रग्स मामले में आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने की योजना बनाई थी।
In an FIR against former NCB head Sameer Wankhede and others in cruise case, CBI reveals that ‘independent witness’ KP Gosavi planned to extort Rs 25 crores from Aryan Khan's family in the alleged Aryan Khan drugs case.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 15, 2023
जांच के घेरे में आए ये लोग
आर्यन खान को 2 अक्टूबर, 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज पर कथित ड्रग रेड में गिरफ्तार किया गया था। साल 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी वानखेड़े और चार अन्य - एनसीबी अधिकारी विश्व विजय सिंह, खुफिया अधिकारी आशीष रंजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके साथ ही मुंबई, दिल्ली, रांची, लखनऊ, गुवाहाटी और चेन्नई में 29 जगहों पर तलाश अभियान शुरू किया गया था। तलाश के घेरे में दो प्रावेट लोग भी थे, जिनका नाम केपी गोसावी और सिविल डिसूजा है।
Aishwarya-Vikram: मणिरत्नम फिर पर्दे पर बनाएंगे ऐश्वर्या-विक्रम की जोड़ी, इस बार प्यार भरा होगा कहानी का अंत!
आर्यन को मिली थी क्लीन चिट
बता दें कि एनसीबी ने ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में चार्जशीट दायर की थी। उसने बाद में आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी थी। वहीं, एनसीबी द्वारा गठित एक एसआईटी की रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि समीर वानखेड़े के नेतृत्व वाली जांच में चूक हुई थी।
Tejas: कंगना रणौत की एरियल एक्शन थ्रिलर 'तेजस' पर आया अपडेट, जुलाई या अगस्त में सिनेमाघरों दस्तक देगी फिल्म