फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Archies Janhvi Kapoor Sister Khushi Kapoor shared that how she bonded with Suhana khan and other co-stars

The Archies: खुशी कपूर ने बताया कैसा है शाहरुख की बेटी संग उनका रिश्ता, शूटिंग के दिनों को याद कर किया साझा

Thu, 05 Oct 2023 11:23 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 05 Oct 2023 11:23 AM IST
सार

'द आर्चीज' को जोया अख्तर ने निर्देशित किया है। फिल्म का प्रीमियर 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। इस फिल्म से खुशी कपूर के अलावा शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, और अगस्त्य नंदा भी अपना डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन
The Archies Janhvi Kapoor Sister Khushi Kapoor shared that how she bonded with Suhana khan and other co-stars
खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोया अख्तर की 'द आर्चीज' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दिसंबर में इसका प्रीमियर होगा। 'द आर्चीज' से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म के कलाकारों में अदिति सहगल, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी शामिल हैं। हाल ही में एक बातचीत में, उन्होंने अपने किरदार को लेकर में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें बाकी कलाकारों के साथ जुड़ने में ज्यादा समय नहीं लगा था।  
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब सलमान खान की बात सुनकर बुरी तरह भड़क उठे नाना पाटेकर, 'टाइगर' के लिए कह दी थी यह बात
विज्ञापन


अपने किरदार पर क्या बोलीं खुशी कपूर
खुशी कपूर से बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या वह अपने किरदार बेट्टी की तरह ही 'गुड टू-शूज' हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा सोचना चाहूंगी। मुझे लगता है कि हमें इसलिए कास्ट किया गया क्योंकि हमारे किरदारों में बहुत कुछ था। बेट्टी के बारे में बहुत कुछ है जो मैं खुद में भी देखती हूं, और मुझे लगता है कि जितना अधिक मैंने यह भूमिका निभाई। मुझे उससे यह लगा कि वह बहुत प्यारी और सहानुभूतिपूर्ण है लेकिन कभी-कभी संवेदनशील भी होती है। इसलिए मुझे लगता है कि जितना अधिक मैंने यह किरदार निभाया, मैं उसके कुछ हिस्सों से खुद को जोड़ने लगी हूं।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन

Neena Gupta: 'मैं वीआईपी नहीं..,' बरेली एयरपोर्ट पर रिजर्व लाउंज में जाने से रोकने पर छलका नीना गुप्ता का दर्द

बाकी कलाकारों के साथ कैसा रहा अनुभव
इसके साथ ही फिल्म के बाकी कलाकारों के साथ मिलने में उन्हें कितना समय लगा, इस पर बात करते हुए खुशी ने बताया, 'उन्हें सबसे मिलने में बिल्कुल भी समय नहीं लगा। क्योंकि हमने एक साथ इतना ज्यादा समय बिताया था और एक साथ इस अनुभव से गुजरने के चलते हम इतने करीब आ गए। मुझे लगता है हम एक-दूसरे के सामने काफी खुल चुके थे। शूटिंग के अंत तक हम हर जगह एक साथ एक समूह में घूम रहे थे।'  
Raj Kundra: स्टैंडअप कॉमेडियन बन राज कुंद्रा ने उड़ाया खुद का मजाक, बोले- मेरा काम कपड़े उतारना नहीं पहनाना था

इस दिन होगा फिल्म का प्रीमियर
बता दें कि फिल्म 'द आर्चीज' को जोया अख्तर ने निर्देशित किया है। फिल्म का प्रीमियर 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। दर्शकों को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इससे शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा अपना डेब्यू कर रहे हैं।  
कृतिका मलिक की तबीयत बिगड़ी, परिवार परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed