{"_id":"7100e2af492517a27b4168dc73341745","slug":"buy-2-get-1-free-chennai-express-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ऑफरः 'चेन्नई एक्सप्रेस' की टिकट मिलेगी मुफ्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मेगा ऑफरः 'चेन्नई एक्सप्रेस' की टिकट मिलेगी मुफ्त
टीम डिजिटल
Updated Tue, 20 Aug 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'चेन्नई एक्सप्रेस' को बड़ी हिट बनाने के लिए शाहरुख ने रक्षाबंधन के मौके पर एक खास ऑफर किया है। इस फिल्म के दो टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन
सुपरस्टार शाहरुख खान का एक ऑफर तेजी से चल रही 'चेन्नई एक्सप्रेस' की स्पीड और भी बढ़ा सकता है। शाहरुख ने दर्शकों को रक्षाबंधन ऑफर दिया है। इस ऑफर में रक्षाबंधन पर फिल्म के दो टिकट खरीदने पर इस फिल्म का एक टिकट मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन
यह ऑफर रक्षा बंधन में पूरे दिन चलेगा। रक्षाबंधन हालांकि 20 और 21 अगस्त दो दिन है लेकिन टिकट में छूट का यह ऑफर सिर्फ 20 अगस्त के लिए ही मान्य है।
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'चेन्नई एक्सप्रेस' बॉक्स ऑफिस में अब तक सुपरहिट हो चुकी है। 9 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म करीब 185 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
विज्ञापन