{"_id":"3a13013e4b7c10f42c4f78c951ed06e9","slug":"bullet-raja-s-box-office-callaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ-करीना की नींद उड़ा गईं दीपिका ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ-करीना की नींद उड़ा गईं दीपिका
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Wed, 04 Dec 2013 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण की मस्त अदाओं का जादू ऐसा चला कि इसकी मार से एक सेलिब्रिटी पति-पत्नी भी पार नहीं पा सके।
विज्ञापन
हम बात कर रहे हैं 'रामलीला' फिल्म की जिसने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत अब तलक जारी है।
इस फिल्म की रिलीज के बाद अगले दो हफ्तों मे रिलीज होने वाली फिल्में इसके आगे टिक नहीं पाई। करीना कपूर की 'गोरी तेरे प्यार में' और सैफ अली खान की 'बुलेट राजा' को 'रामलीला' की जबर्दस्त कामयाबी का खामियाजा भुगतना पड़ा।
कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड के इन सैलिब्रिटी पति-पत्नी की फिल्में दीपिका की रामलीला के आगे बेदम साबित हुईं।
रामलीला 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली। इसके बाद 21 नवंबर को करीना कपूर की फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' रिलीज हुई।
विज्ञापन
ये माना जा रहा था कि करीना की फिल्म रिलीज होने से रामलीला को नुकसान होगा लेकिन हुआ इसका उल्टा। रामलीला का जादू बरकरार रहा जबकि करीना का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला।
विज्ञापन
फिल्म को फ्लॉप करार दिया गया है। ये फिल्म वीकेंड में महज 10 से 12 करोड़ का बिजनिस ही कर सकी। इसके बाद 29 नवंबर को सैफ अली खान की फिल्म बुलेट राजा रिलीज हुई।
तब माना गया कि अब तो रामलीला को काफी समय हो गया बुलेट राजा अच्छी कमाई करेगी। लेकिन फिर से उल्टा हो रहा है दर्शक अब भी रामलीला देखने सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं जबकि ट्रेड पंडितो की जानकारी के विपरीत 'बुलेट राजा' अच्छी कमाई नहीं कर पा रही।
वीकेंड में भी ये फिल्म 13 करोड़ तक का बिजनिस ही कर सकी। अभी तक ये फिल्म 21 करोड़ तक की कमाई ही कर सकी है।