फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Britney Spears speaks out against 'abusive' conservatorship at hearing

कंजरवेटरशिप: पिता से आजादी चाहती हैं ब्रिटनी स्पीयर्स, कोर्ट में कहा- मुझे मेरी जिंदगी लौटा दीजिए

Thu, 24 Jun 2021 02:55 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 24 Jun 2021 02:55 PM IST
सार

अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने बुधवार को न्यायाधीश को उस ‘कंजरवेटरशिप’ (संरक्षण व्यवस्था) को समाप्त करने का अनुरोध किया, जिसके जरिए 2008 से उनका जीवन एवं धन नियंत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Britney Spears speaks out against 'abusive' conservatorship at hearing
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण से मुक्त होना चाहती हैं। उन्होंने जज से कहा कि मैं अपना जीवन फिर से जीना चाहती हूं। ब्रिटनी ने कोर्ट में इमोशनल होते हुए कहा, 'मुझे मेरी जिंदगी, मेरी आजादी वापस चाहिए। 13 साल हो चुके हैं, अब बहुत हुआ।' ब्रिटनी मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं। इस वजह से उनके पिता 2008 से कानूनी तौर पर उनकी देखरेख कर रहे हैं। ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स के पास कानूनी अधिकार है, जिसके वो अपनी बेटी के जीवन से जुड़ा हर फैसला ले सकते हैं। इसमें उनकी पर्सनल लाइफ और पैसों से जुड़े मामले भी शामिल हैं।
विज्ञापन


स्पीयर्स ने एक भावुक बयान में कहा, 'मैं चाहती हूं कि बिना किसी मूल्यांकन के इस ‘कंजरवेटरशिप’ को समाप्त किया जाए।' बयान में उन्होंने कानून व्यवस्था और अपने पिता की निंदा की, 'जिन्होंने उनके अधिकतर अस्तित्व को नियंत्रित किया है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ ‘कंजरवेटरशिप’ से मेरा भला होने से अधिक नुकसान हो रहा है। मैं एक जिंदगी पाने की हकदार हूं।'
विज्ञापन


गायिका ने कहा कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती हैं और बच्चा चाहती हैं, लेकिन 'कंजरवेटरशिप' व्यवस्था उन्हें इसकी अनुमति नहीं दे रही है। सुनवाई के दौरान स्पीयर्स के करीब 100 प्रशंसक अदालत के बाहर एकत्रित हुए और हाथ में 'ब्रिटनी को अब आजाद करें' और 'ब्रिटनी की जिंदगी से बाहर निकलो' की तख्ती लिए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदाकारा जेनिफर प्रेस्टन (33) भी सुनवाई के दौरान अदालत के बाहर मौजूद थीं। उन्होंने कहा, 'मैं एक मां और एक प्रशंसक हूं। हम यहां सुनने आए हैं कि वह क्या कहना चाहती हैं। उनके साथ पिछले 13 साल से एक बच्चे की तरह व्यवहार किया जा रहा है, उनका उनके या उनके मंगेतर के जीवन पर कोई नियंत्रण नहीं है, जबकि वह यह सब संभालने में सक्षम हैं।'


ब्रिटनी स्पीयर्स ने अदालत के समक्ष फोन से अपनी बात रखी थी। इससे पहले कभी अदालत में उनके बयान को सार्वजनिक नहीं किया गया। आखिरी बार मई 2019 में उन्होंने अदालत के समक्ष अपनी बात रखी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed