Brahmastra: आलिया- रणबीर के गाने 'केसरिया' ने बनाया रिकॉर्ड, हासिल किए इतने करोड़ व्यूज
केसरिया एक रोमांटिक गाना है जिसमें रणबीर और आलिया के बीच के जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आई है। फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी है। यही वजह है कि इस गाने को तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है।
विस्तार
रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। दरअसल, इस फिल्म का गाना केसरिया ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। केसरिया का टीजर रिलीज होने के बाद से ही लोग इसका पूरा गाना रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। रिलीज के बाद अब यह गाना धमाल मचा रहा है। दर्शकों इस नए गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों से मिले इस जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद यह गाना अब वैश्विक यूट्यूब म्यूजिक वीडियो चार्ट में टॉप पर आ गया है।
केसरिया गाने को फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है। वहीं, इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इस गाने ने वैश्विक यूट्यूब म्यूजिक वीडियो चार्ट में पहले स्थान से अपनी शुरुआत की है। इस गाने को अब तक 36.6 मिलियन यानी 3.66 करोड़ व्यूज मिले हैं। चार्ट डेटा के ट्विटर हैंडल के मुताबिक केसरिया इस वैश्विक चार्ट में नंबर वन पर है।
.@ipritamofficial, @arijitsingh and Amitabh Bhattacharya's "Kesariya (from @BrahmastraFilm)" debuts at #1 on the global YouTube music video chart with 36.6 million views.
विज्ञापन विज्ञापन— chart data (@chartdata) July 24, 2022
बता दें कि केसरिया एक रोमांटिक गाना है जिसमें रणबीर और आलिया के बीच के जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आई है। फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी है। यही वजह है कि इस गाने को तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है।
गौरतलब है कि इस फिल्म में रणबीर आलिया के अलावा कई और बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा मोनी रॉय ने भी इस फिल्म में काम किया है। इस फिल्म को 2डी और 3डी में रिलीज किया जाएगा। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।