{"_id":"e4332ae2-7f13-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"box-office-collection-zilla-ghaziabad-and-kai-po-che","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जिला गाजियाबाद' पर भारी पड़ी 'काई पो चे' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जिला गाजियाबाद' पर भारी पड़ी 'काई पो चे'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 25 Feb 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कलाकारों से सजी फिल्म 'काई पो चे' ने कलेक्शन के मामले में पुराने और मंझे हुए कलाकारों वाली फिल्म 'जिला गाजियाबाद' को पीछे छोड़ दिया है। 'काई पो चे' को मल्टीप्लेक्स के दर्शकों ने ज्यादा पसंद किया है। भारत के बी और सी टाइप शहरों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में 'जिला गाजियाबाद', 'काई पो चे' की तुलना में बेहतर साबित हुई।
विज्ञापन
अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म 'काई पो चे' ने पहले तीन दिनों में अच्छा कारोबार किया है। इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 18 करोड़ रूपए कमा लिए हैं। चेतन भगत के उपन्यास 'थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ' पर आधारित यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हुई थी। बड़ी स्टारकॉस्ट न होने की वजह से शुक्रवार को फिल्म की ओपनिंग औसत रही। इस दिन फिल्म को साढ़े चार करोड़ की सामान्य ओपनिंग मिली।
विज्ञापन
अच्छी समीक्षाएं और माउथ पब्लिसिटी के बाद इस फिल्म ने अपना कलेक्शन पिक किया। रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को इस फिल्म ने लगभग साढ़े 6 करोड़ का कारोबार किया। रविवार को इस फिल्म ने सबसे ज्यादा दर्शक बटोरे। संडे को इस फिल्म को लगभग सवा सात करोड़ की आमदनी हुई। शुरुआती तीन दिनों में यह फिल्म 18 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर चुकी है। आमतौर पर बिना किसी सितारे वाली फिल्म ऐसी ओपनिंग नहीं कर पाती हैं।
विज्ञापन
'काई पो चे' के साथ रिलीज हुई फिल्म 'जिला गाजियाबाद' ने भी पहले दिन औसत कमाई की है। संजय दत्त, अशरद वारसी, विवेक ओबेराय, रवि किशन और परेश रावल जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में करीब 13 करोड़ रूपए कमाए हैं। अपने रिलीज के दिन शुक्रवार को 'जिला गाजियाबाद' ने 3 करोड़ 85 लाख रूपए की कमाई की।
दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में मामूली सुधार हुआ। शनिवार को इस फिल्म ने सवा चार करोड़ रूपए कमाए। रविवार को इस फिल्म ने पांच करोड़ की आमदनी की। इस तरह यह फिल्म अपने शुरुआती तीन दिनों में 13 करोड़ के लगभग कमाने में सफल रही। बड़े कलाकार होने के बाद भी 'जिला गाजियाबाद' कलेक्शन के मामले में 'काई पो चे' से पीछे रह गयी।