फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   box office clash horror thriller the nun 2 to release with shahrukh khan action packed film jawan

Big Clash: बॉक्स ऑफिस पर बड़े मुकाबले के लिए हो जाएं तैयार, शाहरुख खान की 'जवान' से होगी 'द नन II' की टक्कर

Fri, 07 Jul 2023 03:56 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 07 Jul 2023 03:56 PM IST
सार

द नन का दूसरा पार्ट शाहरुख खान की फिल्म जवान के ठीक दूसरे दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। द नन पार्ट 2 भी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन
box office clash horror thriller the nun 2 to release with shahrukh khan action packed film jawan
शाहरुख खान, द नन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिन द नन के दूसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसका ट्रेलर दर्शकों को डरा रहा है। इसके ट्रेलर में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। मजेदार बात तो यह है कि द नन का दूसरा पार्ट शाहरुख खान की फिल्म जवान के ठीक दूसरे दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। द नन पार्ट 2 भी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी। 
विज्ञापन


कब होगी रिलीज
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की बात करें तो यह फिल्म पहले जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ देरी के कारण शाहरुख खान ने घोषणा की थी कि 'जवान' 7 सितंबर को आएगी। हालांकि पहले भी कई बार शाहरुख खान की फिल्मों के साथ कई छोटी और बड़ी फिल्मों का क्लैश रहा है। लेकिन ऐसा लगता है कि जवान को द नन II के टकराव से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Mithun Chakraborty Mother Passed Away: मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी का निधन, शोक में डूबा परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार हो रही बॉलीवुड-हॉलीवुड में टक्कर
बता दें कि यह दूसरी बार है जब हॉलीवुड की कोई हॉरर फिल्म बॉलीवुड के किसी दिग्गज की फिल्म से टकराने जा है। आखिरी बार ऐसा 21 अप्रैल को हुआ था जब सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' और 'एविल डेड राइज' एक ही तारीख को रिलीज हुई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉरर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 36.50 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही और अब 'द नन II' से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म की पहली किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 46 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed