फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 JP Dutta Daughter Nidhi Dutta Call reports of film being shelved due legal issues false know Detail

Border 2: 'बॉर्डर 2' के बंद होने की खबरों पर भड़कीं जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता, रिपोर्ट्स को बताया बकवास

Mon, 23 Oct 2023 10:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 23 Oct 2023 10:28 PM IST
सार

हाल ही में 'बॉडर' के निर्माता जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने कानूनी मुद्दों के कारण 'बॉर्डर 2' के बंद होने की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Border 2 JP Dutta Daughter Nidhi Dutta Call reports of film being shelved due legal issues false know Detail
निधि दत्ता - फोटो : social media

विस्तार

सनी देओल की 'गदर 2' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही आए दिन उनकी पुरानी फिल्मों के रीमेक बनने की खबरें सामने आ रही हैं। इन फिल्मों में 'बॉडर 2' का नाम भी शामिल है। जहां कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल बनाया जा रहा है, वहीं अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म को कानूनी मुद्दों के कारण बंद कर दिया गया है। हालांकि, अब फिल्म निर्माता जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने इन चल रहे दावों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

निधि दत्ता ने बताया खबरों को बकवास
हाल ही में 'बॉडर' के निर्माता जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने कानूनी मुद्दों के कारण 'बॉर्डर 2' के बंद होने की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। निधि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट की आलोचना करते हुए फटकार लगाई। निधि ने उन्हें सलाह दी की अपने अखबार में कुछ भी आधारहीन बकवास लिखने से पहले उनके सूत्रों की जांच करें।
विज्ञापन

Chhaava: विक्की कौशल ने शुरू की लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा' की तैयारी? अभिनेता के वीडियो ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सनी देओल ने नहीं साइन की 'बॉडर 2'
जहां निधि दत्त ने इन खबरों पर लगाम लगाने के लिए अपनी प्रतिक्रिया दी ,वहीं सनी देओल ने अगस्त में ही साफ कर दिया था कि 'गदर 2' की सफलता के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया था कि वह 'बॉर्डर 2' के बंद होने से पहले उसे 2015 में शुरू करने वाले थे। उन्होंने यह भी बताया कि जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने लगीं तो लोग 'बॉर्डर 2' बनाने से डर रहे थे। 

Aditya Dhar: उरी के बाद नई फिल्म लेकर आ रहे आदित्य धर, पर्दे पर दिखाएंगे आतंकियों की हत्या की कहानी

1997 में 'बॉडर' ने मचाया था धमाल
'बॉडर' की बात करें तो साल 1997 में रिलीज हुई यह फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। जेपी दत्ता ने निर्देशन में बनी इस फिल्म ने उस समय बहुत अच्छा कारोबार किया था। यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती है।
Bishan Singh Bedi: बेटे अंगद के साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं बिशन सिंह बेदी, इस फिल्म में दिखाया अभिनय कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed