फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal Sam Bahadur actor start Preparing For Rashmika mandanna Chhaava Shares Photo Of Horse Riding

Chhaava: विक्की कौशल ने शुरू की लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा' की तैयारी? अभिनेता के वीडियो ने बढ़ाई हलचल

Mon, 23 Oct 2023 08:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 23 Oct 2023 08:27 PM IST
सार

विक्की कौशल की हाल ही में पोस्ट की गई तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म 'छावा' के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal Sam Bahadur actor start Preparing For Rashmika mandanna Chhaava Shares Photo Of Horse Riding
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'जरा हटके जरा बचके' के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर अब छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित एक पीरियड ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'छावा' है, जिसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभाएंगे और रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले का किरदार निभाएंगी। फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं, जो लोगों के बीच इसको लेकर उत्साह बढ़ा रहे हैं। जहां बीते दिनों खबर आई थी फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री हुई है, वहीं अब विक्की कौशल ने कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देखकर लग रहा है कि उन्होंने 'छावा' की तैयारी शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

विक्की कौशल ने शुरू की 'छावा' की तैयारी?
विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ दिन पहले जारी किए गए टीजर ने फैंस के बीच इसको लेकर और ज्यादा बज बना दिया है। लेकिन इस बीच विक्की कौशल की हाल ही में पोस्ट की गई तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म 'छावा' के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। हालांकि, किसी भी चीज का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

Bishan Singh Bedi: बेटे अंगद के साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं बिशन सिंह बेदी, इस फिल्म में दिखाया अभिनय कौशल
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की के वीडियो ने बढ़ाई हलचल
दरअसल, आज विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। वीडियो में विक्की कौशल को घुड़सवारी करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स कयास लग रहे हैं कि अभिनेता ने फिल्म 'छावा' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल एक मराठा योद्धा की भूमिका में दिखाई देंगे और ऐसे किरदार के लिए घुड़सवारी आना बहुत जरूरी है। ऐसे में फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं।


इन फिल्मों में आएंगे नजर
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में देखा गया था। यह फिल्म अच्छे रिव्यूज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। विक्की कौशल को अगली बार फिल्म 'सैम बहादुर' में देखा जाएगा, जिसमें वह सैम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
IFFI 2023: जिस निर्देशक का सेंसर बोर्ड ने किया अपमान, केंद्र सरकार उसका गोवा फिल्म फेस्टिवल में करेगी सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed