धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार दिखीं पत्नी प्रकाश कौर, हाथ पकड़कर चलते दिखे सनी देओल; फैंस ने कही ये बात
Sunny Deol With Mother Prakash Kaur: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसी बीच वह अपनी मां प्रकाश कौर संग एक जगह पर नजर आए। प्रकाश कौर को अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के दो महीने बाद पहली बार देखा गया है। सनी देओल और मां प्रकाश कौर की वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है।
विस्तार
अभिनेता धर्मेंद्र को दुनिया से गए हुए दो महीने हो चुके हैं। धरम जी के जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। सभी के सदस्य एक-दूसरे का सहारा बने। हाल ही में सनी देओल को मां प्रकाश कौर के साथ देखा गया। वह धर्मेंद्र के निधन के बाद अब नजर आई हैं। सनी देओल अपनी का पूरा ख्याल रखते हुए नजर आए। फैंस ने इस वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिए।
ये खबर भी पढ़ें: Border 2 Movie Review: सनी-वरुण की मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस, इमोशन और देशभक्ति भरपूर पर निराश करते हैं वीएफएक्स
मां का हाथ थामे नजर आए सनी देओल
शुक्रवार को सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई। फैंस को फिल्म पसंद आई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है। इसी बीच सनी देओल का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह अपनी मां प्रकाश कौर के साथ नजर आ रहे हैं। मां का हाथ उन्होंने थाम रखा है। वह मां को बहुत प्यार से कार तक लेकर जा रहे हैं। दोनों ने इस दौर मीडिया से रूबरू नहीं होते हैं।
सनी देओल के फैंस ने दिए रिएक्शन
सनी देओल पिता धर्मेंद्र के जाने के बाद जिस तरह से अपनी मां को सपोर्ट कर रहे हैं, उससे फैंस इमोशनल हो गए हैं। कई यूजर्स, सनी देओल के फैंस ने उनकी तारीफ की है। उन्हें एक अच्छा बेटा बताया है। सनी देओल सोशल मीडिया पर अपनी मां को लेकर पोस्ट शेयर करते हैं, उनके लिए अपने प्यार को जाहिर करते हैं।