फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boney Kapoor organised special show of film Mr India in loving memory of Sridevi

श्रीदेवी की याद में बोनी कपूर ने अनाथ बच्चों के लिए रखी 'मिस्टर इंडिया' की स्क्रीनिंग

Thu, 26 Dec 2019 05:37 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 26 Dec 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Boney Kapoor organised special show of film Mr India in loving memory of Sridevi
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मकार बोनी कपूर ने अपनी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की याद में क्रिसमस के मौके पर गरीब बच्चों के लिए फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की स्क्रीनिंग रखी। यह स्क्रीनिंग उन्होंने बाल वाटिका आश्रय घर में रखी।  श्रीदेवी की मृत्यु के बाद से ही बोनी कपूर गमगीन हैं। कई समारोह में उनकी उदासी देखने को मिली है। इस स्क्रीनिंग के जरिए बोनी कपूर ने इस खास मौके पर श्रीदेवी के बेहतरीन काम को नन्हें बच्चों के सामने पेश किया। 

विज्ञापन


श्रीदेवी के बेहतरीन काम को याद करते हुए बोनी कपूर ने क्रिसमस के मौके पर 180 बच्चों को यह सुपरहिट फिल्म दिखाई। इस मौके पर बच्चों के लिए लंच की भी व्यवस्था की गई और उन्हें भेंट स्वरूप कपड़े भी बांटे गए। 'मिस्टर इंडिया' की बात करें तो यह फिल्म 1987 में रिलीज हुई थी। फिल्म में श्रीदेवी, अनिल कपूर और अमरीश पुरी मुख्य किरदार में थे। फिल्म में श्रीदेवी ने एक निडर पत्रकार का किरदार निभाया था जो मुल्जिमों का पर्दाफाश करने के लिए अपनी जान पर भी खेल जाती है।
विज्ञापन


'मिस्टर इंडिया' श्रीदेवी की कमाल की अदाकारी के साथ ही 'हवा हवाई' और 'काटे नहीं कटते' जैसे गानों पर उनके प्रदर्शन के लिए भी याद की जाती है। यह फिल्म श्रीदेवी के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं जिनमें उनकी अदाकारी के कई रूप देखने को मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में अनिल कपूर कुछ अनाथ बच्चों को अपने परिवार का हिस्सा बना लेते हैं और सभी को अपने घर में ही पनाह देते हैं। यह फिल्म युवाओं से लेकर बच्चों को भी खूब पसंद आई थी। बच्चों से खास जुड़ाव होने के कारण ही बोनी कपूर ने क्रिसमस के मौके पर उनके लिए इस खास फिल्म की स्क्रीनिंग रखने का निश्चय किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed