फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   boney kapoor opened up about his daughter khushi kapoor aspirations and her acting plans read

Khushi Kapoor: बेटी खुशी को एक्ट्रेस बनाना चाहती थीं श्रीदेवी? पिता बोनी ने डेब्यू को लेकर दिया यह जवाब

Fri, 26 May 2023 12:38 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 26 May 2023 12:38 AM IST
सार

अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर फिल्मों की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। वहीं, अब उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी जोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने जा रही हैं, जिसपर उनके पिता बोनी कपूर ने खुलकर बात की है।
 

विज्ञापन
boney kapoor opened up about his daughter khushi kapoor aspirations and her acting plans read
बोनी कपूर ,खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर फिल्मों की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। जान्हवी अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। वहीं, अब उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी बहुत जल्द एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। खुशी, जोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने जा रही हैं।अब उनके पिता बोनी कपूर ने उनके एक्टिंग करियर प्लान को लेकर खुलकर बात की है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि खुशी कपूर एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।

विज्ञापन

boney kapoor opened up about his daughter khushi kapoor aspirations and her acting plans read
खुशी कपूर - फोटो : Instagram

बेटी खुशी को लेकर कही यह बात
एक मीडिया संस्थान से बातचीक के दौरान उन्होंने बताया कि, जब उनकी पत्नी श्रीदेवी का निधन हुआ था, तब उस वक्त खुशी कपूर 16 साल की थीं। उन्होंने आगे कहा कि उस वक्त दोनों को खुशी को लेकर कुछ भी उम्मीद नहीं थी। हो सकता है कि शायद खुशी एक्ट्रेस बनना चाहती हो, लेकिन हमने ऐसा बिल्कुल भी नहीं सोचा था। बतौर पैरेंट्स हम बस यह सुनिश्चित करने में बिजी थे कि वह अच्छी तरह से पढ़ाई करें और अपनी स्कूलिंग कंप्लीट कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

boney kapoor opened up about his daughter khushi kapoor aspirations and her acting plans read
खुशी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खुशी के अलावा ये स्टारकिड्स आएंगे नजर
'द आर्चीज' से खुशी के साथ-साथ किंग खान की बेटी सुहाना खान भी अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। बता दें कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन

boney kapoor opened up about his daughter khushi kapoor aspirations and her acting plans read
जान्हवी कपूर,खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इन फिल्मों में नजर आएंगी जान्हवी
वहीं, जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह बहुत जल्द साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा से साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म का नाम पहले 'एनटीआर 30 था, जिसे बदलकर अब 'देवरा' कर दिया गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'बवाल' जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें-  Remembering Sunil Dutt: 10 दिग्गज सितारों की सुनील दत्त से जुड़ी यादें, परेश रावल का किस्सा पढ़कर रो देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed