फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boney Kapoor Jumps in on Sridevi Defence on Ram Gopal Varma's "Sridevi" Controversy

श्रीदेवी के 'अश्लील चित्रण' के विरोध में उनके पति

Wed, 15 Oct 2014 02:18 PM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
Boney Kapoor Jumps in on Sridevi Defence on Ram Gopal Varma's "Sridevi" Controversy

निर्देशक राम गोपाल वर्मा की तेलुगू फिल्म सावित्री का नाम बदलकर श्रीदेवी करने पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मसले पर राम गोपाल वर्मा श्रीदेवी को खुला पत्र लिखकर जवाब दे चुके हैं।

विज्ञापन


अब इस मामले में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने भी मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा है कि वह इस मसले से निपटने के लिए विरोध के हर स्तर तक जाएंगे। यह मसला उनकी बीवी की प्रतिष्ठा के साथ जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


निर्देशक राम गोपाल वर्मा पर निशाना साधते हुए बोनी कपूर ने कहा कि एक तरफ आप कहते हैं कि आप श्रीदेवी से प्यार करते थे तो दूसरी तरफ आप श्रीदेवी की मर्यादा पर ही प्रश्न उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है विवाद

Boney Kapoor Jumps in on Sridevi Defence on Ram Gopal Varma's "Sridevi" Controversy

दरअसल कुछ समय पहले रामू ने अपनी फिल्म सावित्री के कुछ पोस्टर जारी किए। इन पोस्टरों में एक किशोर लड़का एक महिला के खास अंगों को घूर रहा होता है। इस पोस्टर के आने के बाद विवाद शुरू हो गया।

इस मसले पर श्रीदेवी का नाम तब जुड़ा जब रामू ने फिल्म का नाम बदलकर सावित्री से श्रीदेवी कर दिया। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि हर लड़का किशोरा उम्र में किसी महिला की तरफ आकर्षित होता है।

मेरे लिए यह आकर्षण श्रीदेवी का था। इसके बाद श्रीदेवी ने इस मसले पर रामू को लीगल नोटिस भेजा। इसका जवाब भी राम गोपाल वर्मा ने दिया। उन्होंने श्रीदेवी को पत्र लिखने के साथ अपनी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए मीडिया को भी एक पत्र लिखा।

मैं प्यार करता हूं श्रीदेवी से

Boney Kapoor Jumps in on Sridevi Defence on Ram Gopal Varma's "Sridevi" Controversy

श्रीदेवी को लिखे पत्र में राम गोपाल ने अपनी तरफ से पूरी बात समझाने की कोशिश की। उन्होंने लिखा कि यह ठीक है कि मेरी फिल्म का टाइटल ‘श्रीदेवी’ है। लेकिन इस शीर्षक का आपके नाम से या इस फिल्‍म की कहानी का आपकी निजी जिंदगी से कोई वास्ता नहीं है। मैं तो यह जानकर शॉक्ड हूं कि आप दूसरों की बातों में कैसे आ गईं।

आपने मुझसे सीधी बात की होती तो मैं आपको बता देता कि मेरी इस फिल्म की हीरोइन फिल्म में ना तो किसी एक्ट्रेस के रोल में है और ना ही किशोर लड़का निर्देशक ही बना है। यह बहुत ही सिंपल स्टोरी है, जिसमें एक किशोर एक 25 साल की जवान महिला के प्रति आकर्षित हो जाता है।

मैं आपको अपने दिल की बात एक बार फिर बताना चाहता हूं कि जब मैं कॉलेज में पढ़ता था तो मुझे आपसे प्यार हो गया था। आप उस समय फिल्मों की हिट अभिनेत्री थीं और बेहद खूबसूरत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed