Mr. India 2: 'मिस्टर इंडिया 2' पर बोनी कपूर की पक्की मुहर! फिल्म पर साझा किया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट
बोनी कपूर ने अपनी कल्ट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल को लेकर बड़ा बयान दे दिया है, जिसे जानकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोनी कपूर ने वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ की नई स्टार कास्ट के साथ 'नो एंट्री' फ्रेंचाइजी को नया रूप देने का फैसला किया है। अनीस बज्मी 'नो एंट्री 2' के लिए निर्देशक के रूप में वापस आएंगे और फिल्म 2024 के अंत तक फ्लोर पर जाएगी। अब बोनी कपूर ने अपनी कल्ट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल को लेकर बड़ा बयान दे दिया है, जिसे जान फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
'मिस्टर इंडिया 2' पर लगी पक्की मुहर!
बोनी कपूर ने कहा कि 'मिस्टर इंडिया 2' के लिए बाजार में बहुत सारे ऑफर हैं। बोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, 'एक स्टूडियो ने हमें बड़ा ऑफर दिया है और कहा है कि बजट का कोई मापदंड नहीं है। शायद, एक या दो साल में, आप मिस्टर इंडिया 2 के बारे में और अधिक सुनेंगे।'
Randeep Hooda: रणदीप डुड्डा का 'ओपेनहाइमर' पर कटाक्ष, ऑस्कर विजेता फिल्म को दिया प्रोपेगेंडा करार
बोनी कपूर ने साझा किया अपडेट
बोनी कपूर ने अपनी बात में जोड़ा, 'मेरे अधिकांश क्रू सदस्यों को लगता है कि हमें मिस्टर इंडिया 2 का प्रयास नहीं करना चाहिए क्योंकि श्रीदेवी और अमरीश पुरी अब इस दुनिया में नहीं हैं। साथ ही सतीश कौशिक भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि, मेरे दिमाग की चिप में कहीं न कहीं मिस्टर इंडिया 2 है।'
The Great Indian Kapil Show Review: कपिल बने ‘एनिमल’ की ओटीटी रिलीज के सेल्समैन, ‘सनी देओल’ का जमकर उड़ा मजाक
दिसंबर में 'नो एंट्री 2' पर शुरू होगा काम
फिल्म निर्माता ने साझा किया, 'हम इस साल के अंत तक, दिसंबर में किसी समय नो एंट्री 2 शुरू करेंगे। यह वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ है। हमें अभी अभिनेत्रियों को कास्ट करना बाकी है, लेकिन जैसे ही मैदान रिलीज होगी, हम अभिनेत्रियों की कास्टिंग की दिशा में आगे बढ़ेंगे। फिल्म में 10 अभिनेत्रियां होंगी। चर्चा है कि नो एंट्री सीक्वल में वरुण, अर्जुन और दिलजीत दोहरी भूमिका निभाएंगे, जिससे दो बार भ्रम की स्थिति पैदा होगी।