फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bombay velvet flop reason ranbir kapoor hairstyle anurag kashyap reveals shocking statement

रणबीर कपूर के हेयरस्टाइल ने बिगाड़ा 'बॉम्बे वेलवेट' का खेल? अनुराग कश्यप ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 04 Jan 2026 10:31 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 04 Jan 2026 10:31 AM IST
सार

Bombay Velvet Flop Reason: कुछ फिल्मों की सफलता से ज्यादा चर्चे कुछ फिल्मों के फ्लॉप होने के होते हैं। अनुराग कश्यप की 'बॉम्बे वेलवेट' उन्हीं में से एक है। इस फिल्म के फ्लॉप होने की अब अनोखी वजह सामने आई है। चलिए जानते हैं वर्षों पहले रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर अब कौन सी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
bombay velvet flop reason ranbir kapoor hairstyle anurag kashyap reveals shocking statement
बॉम्बे वेलवेट - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिनसे दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद वो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ीं। साल 2015 में आई अनुराग कश्यप की मेगाबजट फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' भी ऐसी ही एक फिल्म थी, जिसे बड़े सितारों, भारी बजट और अलग सोच के बावजूद दर्शकों का साथ नहीं मिला। अब करीब एक दशक बाद, इस फिल्म की नाकामी को लेकर अनुराग कश्यप ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन


अनुराग कश्यप ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अनुराग कश्यप ने हाल ही में 'स्क्रीन' के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब फिल्म के फ्लॉप होने के बाद स्टूडियो ने रिसर्च करवाई कि आखिर 'बॉम्बे वेलवेट' दर्शकों से क्यों नहीं जुड़ पाई, तो जो वजह सामने आई, वह बेहद अजीब थी। रिसर्च टीम ने दावा किया कि दर्शकों को रणबीर कपूर का हेयरस्टाइल पसंद नहीं आया और यही फिल्म के न चल पाने की सबसे बड़ी वजह बन गया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: निर्देशक भारतीराजा की अब कैसी है हालत? सांस की तकलीफ के बाद आईसीयू में भर्ती; पिछले साल बेटे की गई थी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


रणबीर के हेयरस्टाइल के चलते फिल्म हुई फ्लॉप?
फिल्ममेकर ने बताया कि रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया था कि रणबीर के घुंघराले और स्टाइलिश बालों ने दर्शकों को परेशान कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, लोगों को यह लुक इतना अटपटा लगा कि वो थिएटर तक जाने से ही कतराने लगे। अनुराग कश्यप ने इस तर्क को पूरी तरह बेतुका बताया और कहा कि किसी फिल्म का भविष्य सिर्फ हीरो के बालों पर टिक जाना, अपने आप में हैरान करने वाली बात है।


अनुराग बोले- ये कारण काफी अजीब था
अनुराग का मानना है कि कोई भी दर्शक यह कह सकता है कि उसे फिल्म की कहानी, ट्रीटमेंट या प्रस्तुति पसंद नहीं आई, लेकिन सिर्फ हेयरस्टाइल को जिम्मेदार ठहराना बेहद अजीब है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि रणबीर का यह लुक पूरी टीम की सोची-समझी क्रिएटिव चॉइस था, जिसे उस दौर में सही माना गया था। इस बातचीत में अनुराग कश्यप ने यह भी खुलासा किया कि रणबीर कपूर 'बॉम्बे वेलवेट' का जिक्र पसंद नहीं करते। उनके मुताबिक, रणबीर इस फिल्म की नाकामी से काफी आहत थे और वह चाहते हैं कि इस अध्याय को यहीं खत्म कर दिया जाए। रणबीर अक्सर अनुराग से कहते हैं कि फिल्म नहीं चली, यह मान लिया गया है, लेकिन बार-बार उसी पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं।

‘बॉम्बे वेलवेट’ अब तक की सबसे महंगी फिल्म
गौरतलब है कि ‘बॉम्बे वेलवेट’ अनुराग कश्यप की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में करण जौहर ने खलनायक का किरदार निभाया था। करीब 115–118 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई महज 43 करोड़ रुपये के आसपास सिमट गई, जिससे यह एक बड़ी बॉक्स ऑफिस नाकामी साबित हुई। हालांकि ‘बॉम्बे वेलवेट’ के बाद अनुराग कश्यप ने एक बार फिर खुद को संभाला और 'रमन राघव 2.0', 'मनमर्जियां' और दूसरी फिल्मों के जरिए आलोचकों की तारीफ बटोरी, लेकिन बॉक्स ऑफिस की सफलता आज भी उनसे थोड़ी दूर ही रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed