फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bombay high court grants interim relief to shilpa shetty husband raj kundra in cyber department related pornography case

पोर्नोग्राफी केस: बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा को दी अंतरिम राहत, 25 अगस्त को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

Wed, 18 Aug 2021 12:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 18 Aug 2021 12:45 PM IST
सार

  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा को दी अंतरिम राहत
  • 25 अगस्त को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई
  • सेशन कोर्ट के खिलाफ राज कुंद्रा ने उच्च न्यायालय में लगाई थी गुहार

विज्ञापन
Bombay high court grants interim relief to shilpa shetty husband raj kundra in cyber department related pornography case
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को साइबर संबंधित पोर्नोग्राफी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिल्पा के पति राज कुंद्रा को अंतरिम राहत दी है और उनके जमानत की सुनवाई 25 अगस्त तक के लिए सुरक्षित कर ली है।

विज्ञापन

 

बता दें कि राज कुंद्रा ने साल 2020 में साइबर पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में जमानत की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पिछली बार सत्र अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी जिसके फैसले के खिलाफ राज कुंद्रा ने उच्च न्यायालय से राहत की अपील की थी। अब कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत दे दी है और 25 अगस्त को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





राज कुंद्रा ने अपनी याचिका में कहा कि पिछले साल साइबर पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की थी उसमें उनका नाम शामिल नहीं था। इसके साथ ही कुंद्रा ने कहा कि उन्होंने पुलिस को अपना बयान भी दिया था और कई मौकों पर जांच में सहयोग के लिए जांचकर्ता के कार्यालय का दौरा भी किया था। कुंद्रा ने कहा कि उन्होंने अधिकारी को सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं और अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। 

बता दें कि राज कुंद्रा पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के मामले में जेल में हैं। उन्हें लेकर अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। फिलहाल कुंद्रा को थोड़ी राहत मिली है। अब देखना होगा कि 25 अगस्त को इस केस में कोर्ट का क्या फैसला सामने आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed