फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boman Irani says shahrukh khan film Dunki will perform well at box office in interview

Boman Irani: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी शाहरुख खान की डंकी, बोमन ईरानी ने किया बड़ा दावा

Sat, 28 Oct 2023 10:28 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 28 Oct 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
Boman Irani says shahrukh khan film Dunki will perform well at box office in interview
बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में हैं। किंग खान ने पहले पठान बनकर अपना जलवा दिखाया और बाद में जवान का जादू ऐसा चलाया कि हर कोई एसआरके इज बैक का नारा लगा रहा है। अब बारी डंकी की है, जिसे लेकर फैंस को काफी उमीदें हैं। दरअसल, फैंस राजकुमार हिरानी की फिल्म की 'डंकी' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बोमन ईरानी ने शाहरुख खान अभिनीत 'डंकी' के बारे में बात की। बता दें कि बोमन ने भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाया है। 

विज्ञापन


डंकी के बारे में कही यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोमन ईरानी ने मुंबई में एक इवेंट में शिरकत की, जहां उन्होंने फिल्म डंकी को लेकर भी बातचीत की। बोमन ईरानी ने कहा कि शाहरुख खान अभिनीत फिल्म डंकी बहुत अच्छी बनी है। 'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद यह शाहरुख के लिए 'हैट्रिक' होगी। बोमन ने यकीन जताया कि 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Hukus Bukus: 'हुकुस बुकुस' का ट्रेलर जारी, क्रिकेट और धर्म की लड़ाई में आमने सामने आए अरुण गोविल-दर्शील सफारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार साथ काम कर रहे हिरानी और शाहरुख 
बता दें कि निर्माता राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की यह पहली फिल्म है, जब वह एक साथ काम कर रहे हैं। निर्माता की मुन्नाभाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स, संजू जैसी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दर्शक यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान इस बार क्या पेश करेंगे।

विक्की कौशल का होगा कैमियो
फिल्म डंकी की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'डंकी' में विक्की कौशल का कैमियो होगा। फिल्म में धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लन ने लिखी है। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, ऐसी खबरें भी हैं कि प्रभास अभिनीत फिल्म 'सालार' के साथ टकराव से बचने के लिए डंकी की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Mami 2023: 'मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023' में प्रियंका का जलवा, टोनी वार्ड के गाउन में खूब जंचीं देसी गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed