Mani Ratnam: मणिरत्नम ने हिंदी सिनेमा को दी सलाह? बोले- खुद को बॉलीवुड कहना बंद करना चाहिए
मणिरत्नम ने विश्व सिनेमा पर दक्षिण फिल्मों के प्रभाव पर बात की। साथ ही उन्होंने भारतीय सिनेमा को बॉलीवुड के रूप में पहचाने जाने पर भी एतराज जताया।
विस्तार
फिल्मकार मणिरत्नम इन दिनों अपनी फिल्म 'पीएस 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म से अलग मणिरत्नम हाल ही में बॉलीवुड और हिंदी फिल्मों पर बात करते नजर आए। चेन्नई में चल रही सीआईआई दक्षिण मीडिया एंड एंटरटेनमेंट समिट में मणिरत्नम ने कहा कि हिंदी सिनेमा को बॉलीवुड नहीं कहा जाना चाहिए।
बोले- 'अन्य भाषा की फिल्मों को मिलेगा हक'
मणिरत्नम ने विश्व सिनेमा पर दक्षिण फिल्मों के प्रभाव पर बात की। साथ ही उन्होंने भारतीय सिनेमा को बॉलीवुड के रूप में पहचाने जाने पर भी चिंता जाहिर की। मणिरत्नम ने कहा कि अगर हिंदी फिल्म उद्योग खुद को 'बॉलीवुड' कहना बंद कर दे, तो अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों को उनका हक मिल सकता है।
Salman Khan: 'वह कुछ न कुछ करता रहता है', सिद्धार्थ निगम की फिटनेस के मुरीद हुए सलमान खान
पैनल सदस्य के रूप में हुए शामिल
बता दें कि इस समिट में मणिरत्नम पैनल सदस्य के रूप में शामिल हुए। पश्चिमी देशों में भारतीय सिनेमा को बॉलीवुड कहे जाने के बढ़ते चलन पर जब बात हुई तो मणिरत्नम ने कहा, 'अगर हिंदी सिनेमा खुद को बॉलीवुड कहना बंद कर दे तो लोग भारतीय सिनेमा को बॉलीवुड के रूप में पहचानना बंद कर देंगे।' इस दौरान फिल्म मेकर वेत्रिमारन ने मणिरत्नम की बात से सहमति जताई।
Saif Ali Khan: जूनियर एनटीआर संग NTR 30 में काम करने को लेकर उत्साहित हैं सैफ, कही यह बात
वेत्रिमारन ने कही यह बात
भारतीय सिनेमा पर बातचीत के दौरान वेत्रिमारन ने कहा, 'मैं 'वुड' का फैन नहीं हूं, जैसे कि बॉलीवुड, कॉलीवुड आदि...हमें इसे भारतीय सिनेमा के रूप में देखना चाहिए।' इसके अलावा उन्होंने जमीन से जुड़ी कहानियों पर फिल्में बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद से जुड़ी कहानियां हमेशा जोड़ती हैं।
AS04 Gets A Name: एक्शन स्टार आयुष शर्मा की नई फिल्म का नामकरण, मोशन पोस्टर के साथ किया खुलासा