फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood superhit movies which are banned in abroad countries bell bottom the dirty picture oh my god baby

Bollywood Ban Movies: विदेशों में क्यों बैन हुईं बॉलीवुड की ये सुपरहिट फिल्में? लिस्ट में अक्षय की चार फिल्में

Sat, 14 Jan 2023 11:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 14 Jan 2023 11:36 PM IST
सार

भारतीय सिनेमा की ऐसी बहुत सी फिल्में हैं, जो अपने कंटेंट के चलते विदेशी धरती पर बैन की गई हैं। इन फिल्मों में कई बड़े सितारों के अभिनय से सजी मूवी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Bollywood superhit movies which are banned in abroad countries bell bottom the dirty picture oh my god baby
विदेशों में बैन हुईं बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं। इनमें से कुछ फिल्में अपनी कहानी के कारण लोगों के दिल में बस जाती हैं, तो वहीं कुछ ऐसी होती हैं जो अपने कंटेंट के कारण विवादों में घिर जाती हैं। हालांकि, बॉलीवुड का विवादों से पुराना नाता रहा है और फिल्मों को लेकर विरोध प्रदर्शन होना भी कोई नई बात नहीं है। भारत में हर साल न जाने कितनी फिल्मों को लेकर हंगामा हो जाता है। बवाल के बावजूद भी कांट-छांट के बाद ये फिल्में रिलीज हो जाती हैं। इनमें से कुछ फिल्में तो ऐसी होती हैं जिन्हें बाद में लोग खूब पसंद भी करते हैं। ऐसी कई सुपर डुपर हिट फिल्में हैं जिन्हें भारत में तो खूब पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन अपने आपत्तिजनक कंटेंट के चलते इन्हें पाकिस्तान समेत कई देशों में बैन कर दिया गया है। अगर नहीं तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आखिर वे फिल्में कौन सी हैं......

विज्ञापन

Bollywood superhit movies which are banned in abroad countries bell bottom the dirty picture oh my god baby
द डर्टी पिक्चर - फोटो : social media

द डर्टी पिक्चर
इस लिस्ट में पहला नंबर पूरे सिनेमा जगत को 'एंटरटेनमेंट..एंटरटेनमेंट...एंटरटेनमेंट.....' सिखाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' का है। विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह और इमरान हाशमी की यह फिल्म साउथ की दिग्गज अदाकार और बोल्ड अदाकारा सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में हद से ज्यादा बोल्ड सीन्स थे, जो विदेशों में 'द डर्टी पिक्चर' के लिए मुसीबत साबित हुए थे। 'द डर्टी पिक्चर' को बोल्ड सीन्स के चलते कुवैत समेत कई देशों में बैन झेलना पड़ा था।
Kangana Ranaut: बर्फबारी में और भी खूबसूरत दिखता है कंगना का बंगला, फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस ने मां को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood superhit movies which are banned in abroad countries bell bottom the dirty picture oh my god baby
ओह माय गॉड - फोटो : social media

ओह माय गॉड
भारत जैसे देश में हर गली में कोई न कोई बाबा बैठा है, जो अपने आपको लोगों और भगवान के बीच जुड़ाव का माध्यम बताते हैं। और हमारे देश के लोग अंधभक्तों की तरह उनकी हर बात स्वीकार कर लेते हैं। इसी अंधविश्वास को तोड़ने के लिए बनी फिल्म 'ओह माय गॉड' का हाल भी विदेशों में बुरा हुआ था। मिथुन चक्रवर्ती, अक्षय कुमार और परेश रावल की इस फिल्म को लोगों ने खासा सराहा। लेकिन बहुत से लोगों ने भारत में भी फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था पर ताजुब की बात यह थी की 'ओह माय गॉड' को मिडिल ईस्ट देशों में तो बैन ही कर दिया गया था।
Filmy Wrap: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 'काली' पोस्टर विवाद और कॉप बनेंगे विजय देवरकोंडा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन

Bollywood superhit movies which are banned in abroad countries bell bottom the dirty picture oh my god baby
बॉम्बे - फोटो : social media

बॉम्बे
हिंदी सिनेमा जगत की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक 'बॉम्बे' की तारीफ करने से कोई भी पीछे नहीं हटता है। फिल्म में कलाकारों के अभिनय से लेकर जिस बारीकी से हर चीज को फिल्मी पर्दे पर उतारा गया था वह सही में काबिले तारीफ है। लेकिन अचंभित करने वाली बात यह है कि इसका नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मुंबई दंगों पर आधारित इस फिल्म की रिलीज के दौरान देश में कई हिंसक घटनाएं हुई थीं। इस वजह से सिंगापुर में इसे बैन झेलना पड़ा था।
Kuttey Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'कुत्ते' का बुरा हाल, शनिवार को फिल्म ने किया महज इतना कलेक्शन

Bollywood superhit movies which are banned in abroad countries bell bottom the dirty picture oh my god baby
बेबी, पैडमैन, बेल बॉटम - फोटो : social media

बेल बॉटम, पैडमैन और बेबी
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की इस लिस्ट में चार फिल्में हैं। अक्षय की 'बेल बॉटम' और 'पैडमैन' फिल्मों को विदेशी धरती पर बैन कर दिया गया था। जहां 'बेल बॉटम' को तीन अरब देशों के सेंसर बोर्ड ने एक सीन पर आपत्ति जताते हुए इस फिल्म पर रोक लगा दी थी। वहीं 'पैडमैन' को हमारे पड़ोसी मुल्क 'पाकिस्तान' में बैन का सामना करना पड़ा था। इन दोनों के साथ ही इस लिस्ट में अक्षय कुमार की 'बेबी' भी है। फिल्म को पाकिस्तान में बैन किया गया था। दरअसल, पाकिस्तानी सरकार ने आरोप लगाया कि इस फिल्म में उनके देश की छवि बिगाड़ी गई है।
Allu Arjun: खास अंदाज में मनाया जाएगा अल्लू अर्जुन का जन्मदिन, अभिनेता के साथ फैंस को भी मिलेगा बड़ा सरप्राइज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed