Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood star Bhumi Pednekar talk about her upcoming series The Royals and Daldal at IFFI

Bhumi Pednekar: भूमि ने अपनी आगामी सीरीज 'द रॉयल्स' और 'दलाल' पर की बात, दोनों किरदारों में होगा बड़ा अंतर

Wed, 27 Nov 2024 01:06 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 27 Nov 2024 01:06 PM IST
सार

Bhumi Pednekar: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हाल में ही भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नजर आई हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज को लेकर बात की है। 

 

विज्ञापन
Bollywood star Bhumi Pednekar talk about her upcoming series The Royals and Daldal at IFFI
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम- भूमि पेडनेकर

विस्तार

भूमि पेडनेकर हाल में ही भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के उद्घाटन समारोह की सह-मेजाबानी करती नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी आगामी परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें नेटफ्लिक्स सीरीज द रॉयल्स और प्राइम वीडियो की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर दलदल शामिल है। 

विज्ञापन


रोमांटिक कॉमेडी होगी द रॉयल्स 
भूमि ने द रॉयल्स का टीजर साझा करते हुए कहा कि यह उनकी पहली सीरीज है और वह इसके लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह काफी उत्साहित हैं कि नेटफ्लिक्स उनके साथ काम कर रहा है और एक शानदार सीरीज बनाई जा रही है। अभिनेत्री ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि यह सीरीज कॉमेडी और रोमांस को जोड़ती है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि भले ही यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, लेकिन जीनत अमान और ईशान खट्टर समेत सभी कलाकार इसमें कई लेयर वाले और बारीकियों से भरे अभिनय का प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

Lahore 1947: जल्द होगी आमिर खान-सनी देओल के सीन की शूटिंग? लाहौर 1947 को लेकर उत्साहित प्रशंसक
विज्ञापन
विज्ञापन

'द रॉयल्स' में दिखेंगे कई कलाकार
प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना की नई रोमांटिक कॉमेडी सीरीज में उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा, ल्यूक केनी, विहान समत, नोरा फतेही, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, काव्या त्रेहान, सुमुखी सुरेश और साक्षी तंवर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।प्रीतिश नंदी ने इसका निर्माण किया है, जबकि रंगिता और इशिता शो के निर्माता हैं। इस शो में रोमांस, महत्वाकांक्षा, इच्छा आदि भावनाओं से भरी कहानी देखने को मिलेगी। 
Keerthy Suresh: कीर्ति सुरेश ने सोशल मीडिया पर दिए शादी के संकेत, कई फिल्मी सितारों ने दी शुभकामनाएं
'दलाल' में अपने किरदार को भूमि ने बताया जटिल
इसके अलावा अभिनेत्री ने अपनी आगामी सीरीज दलाल पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये सीरीज द रॉयल्स के बिलकुल विपरीत है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी इस तरह के पेचीदा किरदार को नहीं निभाया है। उन्होंने अपने किरदार को बहुत जटिल करार दिया है। बताते चलें कि ये सीरीज थ्रिलर को पसंद करने वाले दर्शकों को पसंद आ सकती है, क्योंकि ये सीरीज एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर होने वाली है। आईएफएफआई में अन्य फिल्मी हस्तियों के साथ मंच साझा करते हुए अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये एक वैश्विक मुद्दा है और चीजें अब पहले से काफी अच्छी हुई हैं। 
Pushpa 3: अल्लू के बाद रश्मिका मंदाना ने साझा किया 'पुष्पा 2' को लेकर भावुक पोस्ट, पुष्पा 3 को लेकर दी हिंट?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed