फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood singers Lata Mangeshkar, Kailash Kher in deep shock over Kishori Amonkar's demise

किशोरी अमोनकर के निधन पर लता समेत पूरे बॉलीवुड ने जताया शोक

Tue, 04 Apr 2017 01:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Tue, 04 Apr 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
Bollywood singers Lata Mangeshkar, Kailash Kher in deep shock over Kishori Amonkar's demise
लता मंगेशकर ने किशोरी अमोनकर के निधन पर जताया शोक
लोकप्रिय हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर अब इस दुनिया में नहीं हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। लता मंगेशकर से लेकर श्रेया घोषाल, कैलाश खेर, विशाल डडलानी, आशुतोष गोवारिकर जैसे सेलेब्स ने शोक जताया और उन्हें याद किया।
विज्ञापन


 

 

 

 

 


 

अपनी अलग शैली के लिए जानी जातीं थीं किशोरी अमोनकर

Bollywood singers Lata Mangeshkar, Kailash Kher in deep shock over Kishori Amonkar's demise
शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर



 


 



बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार किशीरो अमोनकर ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वो 84 साल की थीं।

जयपुर घराने से ताल्लुक रखने वाली किशोरी अमोनकर ने ठुमरी से लेकर भजन, भक्ति गीत और फिल्मी गाने भी गाए। किशोरी अमोनकर ने अपने अलग स्टाइल के चलते संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्हें 

1987 में पद्म भूषण और 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं 2010 में किशोरी अमोनकर को संगीत नाटक अकेडमी की फेलो बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed