फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Hiro-hiroin AIB Viral Video

बॉलीवुड हीरो-हीरोइन के अजीब 'एआईबी' वीडियो हुए वायरल

Fri, 30 Jan 2015 12:21 PM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Hiro-hiroin AIB Viral Video

बॉलीवुड स्टार्स को लेकर बनाए गए 'एआईबी' वीडियो ने सभी सोशल साइट्स पर तहलका मचा रखा है। इन वीडियो में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, रघु राम और करण जौहर जैसे बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लाइव ऑडिएंस के सामने शूट किया गया है।

विज्ञापन


एआईबी के इन तीन वीडियो में सितारों और एआईबी के होस्ट ने आपस में जमकर बेइज्जती, चुटकियां और कटाक्ष किये हैं। वीडियो का कंटेंट इतना एडल्ट है कि इसे एआईबी ने एडिट कर रिलीज किया है। एआईबी के ये तीनों वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त शेयर और हिट हो रहे हैं।
विज्ञापन



देखिए पहला वीडियो-


सोनाक्षी सिन्हा, रघु राम और करण जौहर भी आ रहे नजर

Bollywood Hiro-hiroin AIB Viral Video

आजकल बॉलीवुड लगातार सोशल साइट्स और यू-ट्यूब पर अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। एआईबी नॉकआउट वीडियो को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है। इनके वीडियो ने चौतरफा धमाल मचा रखा है।

तमाम फिल्मी सितारों से मसखरी करने के बाद अब एआईबी नॉकआउट में रनवीर सिंह, अर्जुन कपूर और करण जौहर हैं। ये वीडियो जबरदस्त तरीके से फनी होने के साथ साथ एडल्ट भी है।

देखिए दूसरा वीडियो-

रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोन ने मचाया धमाल

Bollywood Hiro-hiroin AIB Viral Video

ये शो दिसंबर में बना जहां 'गुंडे' के सितारों ने करण जौहर के साथ लाइव ऑडियंस के सामने जमकर अपनी बेइज्जती करवाई। ऑडियंस में रनवीर की गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और अर्जुन की अच्छी दोस्त सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ आलिया भट्ट और कई बॉलीवुड चेहरे मौजूद थे।

इन दोनों एक्टर ने ऑडियंस को आपस में बांटकर स्टैंड-अप कॉमेडियन तन्मय भट्ठ, रोहन जोशी, जी खंबा और आशिष शाक्या से एक के बाद अपनी बेइज्जती करवाई। ये मौका दीपिका और सोनाक्षी के लिए भी लाजवाब था, जब वो हंसते हंसते लोटपोट हो रही थी।
देखिए तीसरा वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed