फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Films Which Represent Indian Army Border Holiday Kesari Lakshya Uri The surgical Strike

भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम की कहानी बयां करती पांच बॉलीवुड फिल्में

Sun, 14 Jun 2020 05:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 14 Jun 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Films Which Represent Indian Army Border Holiday Kesari Lakshya Uri The surgical Strike
उरी, बॉर्डर, केसरी - फोटो : Social Media

भारत में शौर्य और बलिदान का पर्याय भारतीय सेना को ही माना जाता है। इसलिए हर भारतीय को अपने सैनिकों पर अभिमान है। हमारे सिपाहियों के पराक्रम की कहानी हमें रोमांचित कर देती है। शायद इसलिए सेना की कहानियां हमारी फिल्मों में भी बढ़ चढ़कर दिखाई जाती हैं। आज हम बात करेंगे भारतीय सेना पर बनी ऐसी पांच फिल्मों की जिन्होंने सेना के शौर्य की कहानी आम लोगों तक पहुंचाई है-

विज्ञापन


बॉर्डर
साल 1997 में आई सनी देओल की बॉर्डर, भारतीय सेना पर बनी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में से एक है। जे पी दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल के साथ साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, तब्बू व पुनीत इस्सर प्रमुख भूमिकाओं में थे। 1971 के भारत पाक युद्ध पर आधारित यह फिल्म देश की सबसे चर्चित युद्ध फिल्मों में से एक है। कैसे भारत के मात्र 120 सिपाही पाकिस्तान के 1000 से अधिक सैनिकों व टैंको को रात भर रोके रखते हैं। इसके साथ ही इस फिल्म का गाना ‘संदेशे आते हैं’ भी हर सिपाही की कहानी को बयां करता है।
विज्ञापन


हॉलीडे- ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी
साल 2014 में आई अक्षय कुमार व सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘हॉलीडे- ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ दर्शकों में खूब पसंद की गई। एक आतंकी स्लीपर सेल के द्वारा मुंबई शहर में बम ब्लास्ट की कोशिश को नाकाम करते हुए एक भारतीय फौजी की कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा। एक सिपाही अपनी देश सेवा से कभी छुट्टी नहीं लेता, इस फिल्म का खास संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसरी
12 सिंतबर 1897 को भारत के सारागढ़ी में हुए महान युद्ध पर आधारित ये फिल्म भारतीय सेना पर बनी सबसे महानतम फिल्मों में से एक है। परतंत्र भारत की सिक्ख रेजीमेंट के 21 सैनिकों ने हजारों पठानों से लोहा लिया और भारत के गौरव को ऊंचा किया। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे अक्षय कुमार।

लक्ष्य
ऋतिक रोशन द्वारा अभिनीत व फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं कर पाई लेकिन बाद में इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म का प्रभाव ये रहा कि रिलीज होने के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी के फॉर्म में कई गुना बढ़ोतरी हो गई। एक आम बिगड़ैल लड़का कैसे आर्मी में जाकर अपने जीवन का लक्ष्य बनाता है। यह फिल्म भारतीय सेना पर बनी क्लासिक फिल्मों में से एक है।

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
यह फिल्म भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। 18 सितम्बर 2016 को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने यह सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस फिल्म के लिए इसके मुख्य अभिनेता विकी कौशल को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।  

तो ये थीं भारतीय सेना पर बनीं वो पांच फिल्में जिन्हें भारतीय दर्शकों ने अत्यधिक सराहा। ये सारी फिल्में भारतीय सेना के शौर्य की कहानी को बयां करती हैं। दर्शकों के बीच इन फिल्मों की प्रसिद्धि से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय सैनिकों का आम जनमानस के बीच कितना सम्मान है। इसी प्रकार अगर आप भी भारतीय सेना में जाना चाहते हैं तो आज ही ज्वाइन करें Safalta.com का NDA कैप्सूल कोर्स, जिसके द्वारा आप कर सकते हैं NDA की पक्की तैयारी। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें। https://bit.ly/2BVUyL8


अमर उजाला के पाठकों को छूट
विद्यार्थियों के लिए Safalta.com के एनडीए कैप्सूल कोर्स की फीस  6,999 रुपये रखी गई है। अमर उजाला' के पाठकों को इस कोर्स की फीस पर 1500 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। यह छूट पहले 100 एडमिशन के लिए ही उपलब्ध है। इस मौके को अपने हाथ से जाने न दें और अभी इस कोर्स में दाखिला लें । यह छूट पाने के लिए पाठकों को NDA1500 कूपन कोड  का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed