Nitin Manmohan: मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को पड़ा दिल का दौरा, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट
वह अब तक कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। 'बोल राधा बोल' और 'दस' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण नितिन ने ही किया था।
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार (3 दिसंबर) की शाम उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट किया गया।
Ananya Panday: रविवार के दिन छुट्टी मनाने स्कूटी से निकलीं अनन्या पांडे, स्ट्रीट फूड का उठाया लुत्फ
बता दें कि नितिन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनमोहन के बेटे हैं। मनमोहन को 'ब्रह्मचारी', 'गुमनाम' और 'नया जमाना' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। पिता की तरह नितिन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वह अब तक कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। 'बोल राधा बोल' और 'दस' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण नितिन ने ही किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय खन्ना को जैसे ही नितिन के बारे में पता चला वह तुरंत उनका हाल जानने के लिए अस्पताल जा पहुंचे। अक्षय उनके प्रोडक्शन में बनी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनमें 'गली गली चोर है', 'दीवानगी' और 'सब कुशल मंगल' शामिल है।
An Action Hero Box Office Day 3: एन एक्शन हीरो को नहीं मिला रविवार का फायदा, महज इतनी रही पहले वीकएंड की कमाई